1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Street Dancer 3D के सेट पर श्रद्धा कपूर हुईं चोटिल, शेयर की तस्वीर

Street Dancer 3D के सेट पर श्रद्धा कपूर हुईं चोटिल, शेयर की तस्वीर

 Published : Jul 23, 2019 06:09 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 06:09 pm IST

स्ट्रीट डांसर 3D की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर को पैर में चोट लग गई है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है।

Shraddha kapoor and remo d'souza- India TV Hindi
Shraddha kapoor and remo d'souza Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) को स्ट्रीट डांसर 3D(Street Dancer 3D) की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। चोट लगने की जानकारी श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है। शूटिंग के दौरान श्रद्धा की एड़ी मे चोट लग गई है। इससे पहले श्रद्धा की गर्दन और कंधे में चोट लगी थी।

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर चोट लगने की फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- एड़ी में लगी चोट का सेट पर मौजूद फिजियोथेरेपिस्ट ध्यान रख रही हैं। पहले मेरी गर्दन और कंधे में चोट लगी। अब एड़ी में, यहां तुम मेरी मदद करने आ गईं। थैंक यू #SD3

Screenshot of Shraddha kapoor insta story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Shraddha kapoor insta story

कुछ दिनों पहले वरुण धवन के पैर में चोट लगी थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान वरुण को चोट लगी थी। वरुण डांस रिहर्सल कर रहे थे जिस समय उनके पैर में चोट लगी।

स्ट्रीट डांसर 3D में वरुण धवन, प्रभुदेवा, नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। यह एक डांस ड्रामा फिल्म है जिसे रेमो डिसूजा कोरियोग्राफ कर रहे हैं।

श्रद्धा कपूर स्ट्रीट डांसर 3D के अलावा 'साहो', 'बागी 3' और 'छिछोरे' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में साहो का पोस्टर रिलीज हुआ है। साहो पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। अब फिल्म की रिलीज डेट चेंज करके 20 अगस्त 2019 कर दी गई है।

Also Read:

अमिताभ बच्चन Twitter पर देते हैं ऐसे मूलमंत्र, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी!

Saaho New Poster Out: प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म का नया पोस्टर आया सामने, एक-दूसरे की आंखों में देखते आए नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन