1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर ने बताई शादी को लेकर युवाओं की सोच

श्रद्धा कपूर ने बताई शादी को लेकर युवाओं की सोच

 Published : Apr 10, 2017 07:09 pm IST,  Updated : Apr 10, 2017 07:09 pm IST

श्रद्धा कपूर इन दिनों मोहित सूरी के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। फिल्म में श्रद्धा एक बास्केटबॉल प्लेयर और बिंदास लड़की का किरदार निभाते हुई नजर आ रहीं हैं। श्रद्धा का कहना है कि...

shraddha- India TV Hindi
shraddha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों मोहित सूरी के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में श्रद्धा एक बास्केटबॉल प्लेयर और बिंदास लड़की का किरदार निभाते हुई नजर आ रही हैं। श्रद्धा का कहना है कि माता-पिता द्वारा प्रेम विवाह, लिव-इन-रिलेशन संबंधों के प्रति खुली सोच रखने के बावजूद कई युवा प्रतिबद्धता जताने और वैवाहिक रिश्ते की जिम्मेदारी उठाने से डरते हैं। फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, जिन्होंने एक बार बताया था कि यह दिलचस्प बात है कि आज के युवक-युवतियां एक-दूसरे के साथ अपने रिश्तों को लेकर स्पष्ट नहीं हैं और पशोपेश में हैं।

श्रद्धा ने 'हाफ गर्लफ्रेंड' बनने के बारे में पूछे जाने पर सोमवार को कहा, "हमारे जीवन में ऐसे कई रिश्ते हैं, जिन्हें आप कोई नाम नहीं दे सकते। इस फिल्म की तरह मेरा भी मानना है कि जीवन में कभी-कभी ऐसा भी समय आता है, जहां आपके जीवन में दोस्त से बढ़कर कोई होता है, लेकिन वह वास्तव में प्रेमी नहीं होता..यह कहीं बीच का होता है।"

अभिनेत्री कहती है, "मैंने अपने कई दोस्तों को देखा है जो रिश्ते के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध नहीं होना चाहते। शादी करके घर बसाना नहीं चाहते..वहीं इससे पहले की पीढ़ी यानी हमारे माता-पिता हमारी खुशी को ध्यान में रखकर अपने बच्चों की पसंद स्वीकार कर रहे हैं, चाहे वह लिव-इन-रिलेशन ही क्यों न हो। मैं अपने माता-पिता से इस बारे में खुलकर बात करती हूं।"

श्रद्धा ने ये बातें फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कही। फिल्म में श्रद्धा के अलावा अर्जुन कपूर भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म 19 मई को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन