1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रेया घोषाल ने वेब सीरीज के लिए गाया एक गाना

श्रेया घोषाल ने वेब सीरीज के लिए गाया एक गाना

 Published : Nov 16, 2018 08:25 am IST,  Updated : Nov 16, 2018 08:25 am IST

बॉलीवुड में कई हिट गाने देने के बाद अब श्रेया घोषाल वेब सीरीज के लिए गाना गाती नजर आएंगी।

Shreya Ghoshal- India TV Hindi
Shreya Ghoshal

मुंबई: 'जादू है नशा है', 'दीवानी मस्तानी' और 'तेरी ओर' जैसे सुपरहिट गाने-गाने वाली सिंगर श्रेया घोषाल अब पहली बार एक वेब सीरीज में गाना गाने जा रही हैं। श्रेया ने बॉलीवुड में कई यादगार गाने दिए हैं, और अब वो एएलटीबालाजी की आने वाली वेबसीरीज 'ब्रोकन' के लिए गाना गाएंगी, इस सीरीज में विक्रांत मेसी और हरलीन सेठी लीड रोल में हैं। श्रेया ने बताया कि इस गाने को शूट करना उनके लिए फन रहा।

श्रेया ने गायक देव नेगी के साथ मिलकर 'यह क्या हुआ' गाना गाया है। इसे प्रसिद्ध गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। यह गाना कहानी को आगे ले जाता है।

श्रेया ने एक बयान में कहा, "यह पहली बार है, जब मैंने वेब सीरीज के लिए गाना गाया है और इसे रिकॉर्ड करते वक्त मेरा समय मजेदार तरीके से बीता। यह एक बहुत ही सुंदर कंपोजिशन है, जिसमें पूर्ण रूप से किरदारों की कहानी पिरोई हुई है। अमिताभ भट्टाचार्य ने इसे बेहद खूबसूरती से लिखा है। मुझे यह गाना बहुत पसंद आया।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन