1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शुभ मंगल ज्यादा सावधान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने कमाया इतने करोड़

शुभ मंगल ज्यादा सावधान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने कमाया इतने करोड़

 Published : Feb 23, 2020 09:09 am IST,  Updated : Feb 23, 2020 11:38 am IST

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही हैं। जानें दूसरे दिन कितनी कमाई की।

shubh mangal zyada saavdhan box office collection day 2 - India TV Hindi
shubh mangal zyada saavdhan box office collection day 2 

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। छुट्टी वाले दिन यानि महाशिवरात्रि के दिन रिलीज होने के कारण बंपर ओपनिंग के साथ वीकेंड में अच्छी  कमाई कर रही हैं। शुभ मंगल ज्यादा सावधान फिल्म 'गे' की लवस्टोरी पर आधारित है। जिसमें आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार नजर आ रहे हैं। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने पहले दिन 9.55 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग की थी।  इसके साथ ही साल 2020 में सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली लिस्ट में चौथे नंबर में है। जानें दूसरे दिन कितनी की कमाई। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार आयुष्मान की फिल्म ने दूसरे दिन धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने 11.08 करोड़ कमाई की। इसके साथ ही कुछ 20.63 करोड़ की कमाई की। माना जा रहा है कि यब वीकेंड में 34 करोड़ की कमाई कर सकती है। 

। 

फ्रेंड्स' के फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फिर इकट्ठा होंगे सारे कलाकार

हितेश केवल्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी की बात करें आयुष्मान खुराना और एक्टर जितेंद्र कुमार नजर आ रहे हैं। जिसमें आयुष्मान खुराना हीरो के रोल में नजर आ रहे हैं। जो गे जोड़ी कार्तिक और अमन की भूमिका निभा रहे हैं। जहां अमन का परिवार इस रिश्ते के काफी खिलाफ है और वह इसे रोकने की हर कोशिश करते है। जिससे इस जोड़ी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी की को-स्टार लवी सासन बनीं मां, शेयर की बेबी बंप की फोटोज

आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार के अलावा नीना गुप्ता, गजराज राव. मानवी गागरू, पंखुड़ी अवस्थी, सुनीता रजवार, नीरज सिंह, मनुश्रषि चढ्डा जैसे कलाकार शामिल है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन