नई दिल्लीः हॉलिवुड पॉप सिंगर क्रिस मार्टिन ने बीती रात अपने गीतों से दिल्लीवासियों को दीवाना बनाया। उनके साथ में थे संगीतकार विशाल दलदानी, स्लमडॉग मिलियनेयर अभिनेत्री फ्रिडा पिंटों और यूट्यूब चैनल में अपने शो से विवादों में फंस चुके AIB के सदस्य।
जहां एक तरफ क्रिस के फैंस उनके पीछे दीवाने हुए जा रहे थे वहीं दूसरी तरफ ये सब देख सिंगर मीका सिंह ऐसे घबराए कि इस बात का उन्होनें सोशल मीडिया पर ऐलान कर डाला।
वो ट्वीट करते है, "विशाल भाई कौन है ये?? क्या वो मुझसे बड़ा है। गुजारिश है, जल्दी बताएं, मुझे टेंशन हो रही है"

वैसे ये कोई लाइव कॉन्सर्ट नहीं था, विशाल ने ट्विटर के जरिए बताया कि हम सब एक पब में बैठे थे कि क्रिस ने अचानक कहा कि चलो कुछ धमाल करते है।
विशाल ने कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें सभी खूब मस्ती करते हुए दिख रहे है।
अगली स्लाईड में देखिए क्रिस की पर्फार्मेंस की बाकी तस्वीरें-