1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी ने किया खुलासा, बताया अपने पेशे का नकारात्मक पहलू

सोनाक्षी ने किया खुलासा, बताया अपने पेशे का नकारात्मक पहलू

 Published : Sep 22, 2016 12:51 pm IST,  Updated : Sep 22, 2016 12:51 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा पिछले दिनों रिलीज हुई अपनी फिल्म 'अकीरा' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई थीं। इसके बाद अब वह ‘फोर्स-2’ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोनाक्षी को सिनेमाजगत की टॉप अभिनेत्रियों में एक गिना जाता है।

sonakshi- India TV Hindi
sona

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले दिनों रिलीज हुई अपनी फिल्म 'अकीरा' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई थीं। इसके बाद अब वह ‘फोर्स-2’ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोनाक्षी को सिनेमाजगत की टॉप अभिनेत्रियों में एक गिना जाता है। उनका दबंग अंदाज हमेशा ही दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इस पेशे से जुड़े नकारात्मक पहलू के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया, कि उनके पेशे का एक नकरात्मक पहलू यह है कि अभिनेत्रियों को लगातार आंका जाता है।

इसे भी पढ़े:-

सोनाक्षी ने बताया, "दुर्भाग्य से, सुर्खियों में रहने वाले लोगों को हमोशा आंका जाता है। यह इस पेशे का एक नकारात्मक पहलू है कि एक कलाकार के तौर पर हमें लगातार आंका जाता है। खुद को लेकर मैं हमेशा आत्मविश्वासी रही हूं और इस बात पर ध्यान नहीं देती कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं।"

मशहूर जोड़ी शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी का कहना है कि इस बात को लेकर दबाव में आने से आप पागल हो सकते हैं, इसलिए बेहतर है कि अपने में मगन रहा जाए। कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने में ही समझदारी है।

सोनाक्षी को लगता है कि फिल्म जगत में अभिनेत्री बनने के लिए यह सही समय है।

सोनाक्षी का कहना है कि अब महिलाओं को ध्यान में रखकर बढ़िया भू्मिकाओं को लिखा जा रहा है। उन्हें मुख्य कलाकार के तौर पर पेश किया जा रहा है। वेतन असमानता में कमी आई है। यह फिल्म जगत में शुरुआत करने के लिए बढ़िया समय है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन