1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने क्यूट अंदाज में मनाया पति आनंद आहूजा का 35वां जन्मदिन, देखिए इनसाइड पिक्चर्स

सोनम कपूर ने क्यूट अंदाज में मनाया पति आनंद आहूजा का 35वां जन्मदिन, देखिए इनसाइड पिक्चर्स

 Published : Jul 30, 2018 11:49 am IST,  Updated : Jul 30, 2018 11:54 am IST

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इस साल 8 मई को मुंबई में शादी की थी।

आनंद आहूजा- India TV Hindi
आनंद आहूजा Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड दीवा सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा का शादी के बाद का पहला बर्थडे मनाया। यह दिन दोनों के लिए बहुत खास था। पूरे परिवार ने इसे खूब खुशी और प्यार के साथ सेलिब्रेट किया। कई सारे खूबसूरत केक और गिफ्ट आनंद को उनके 35वें जन्मदिन पर मिले। सोनम और आनंद ने कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

सोनम ने अपने प्यारे पति के लिए इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट लिखा, सोनम ने लिखा- मेरी जिंदगी के प्यार और एक अच्छे इंसान को उसका जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि तुम मेरी जिंदगी में आए और मैं बहुत खुश हूं कि तुम आज पैदा हुए। हम दोनों ऐसे एंजल हैं जिसके पास एक-एक पंख है तो हमें उड़ने के लिए एक दूसरे की मदद की जरूरत पड़ेगी।

सोनम और आनंद आहूजा पब्लिकली अपना प्यार हमेशा स्वीकार करते थे। दोनों का सोशल मीडिया शादी से पहले भी एक दूसरे की तस्वीरों से भरा पड़ा रहता था। आनंद ने जहां सोनम का बर्थडे लंदन में मनाया था, वहीं ये आनंद का बर्थडे सोनम अपनी फैमिली के साथ घर पर मुंबई में मना रही हैं।

आनंद आहूजा
Image Source : INSTGARAM/ANAND AHUJAआनंद आहूजा

सिर्फ सोनम ही नहीं बल्कि अनिल कपूर भी मिड नाइट सेलिब्रेशन में बेटी और दामाद के साथ थे। उन्होंने लिखा है- तुमने अपने सपनों का पीछा किया और अब उन्हें जी रहे हो। इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता। हैप्पी बर्थडे आनंद आहूजा, मैं तुम्हारी सफलता और खुशी के लिए दुआ करता हूं। कभी भी अपनी चमक कम मत होने देना। लव ऑलवेज।

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने आनंद को एक फूलों का जूता दिया है। ये जूता पाकर आनंद आहूजा काफी खुश हैं।

आनंद आहूजा
Image Source : INSTAGRAM/ANAND AHUJAआनंद आहूजा
आनंद आहूजा
Image Source : INSTAGRAM/ANAND AHUJAआनंद आहूजा

बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इस साल 8 मई को मुंबई में शादी की थी। काम की बात करें तो सोनम अपने पिता अनिल कपूर के साथ जल्द ही एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जूही चावला और राजकुमार राव भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन