1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने शेयर किया Uber लंदन संग अपना डरावना अनुभव- 'मैं बुरी तरह हिल गई'

सोनम कपूर ने शेयर किया Uber लंदन संग अपना डरावना अनुभव- 'मैं बुरी तरह हिल गई'

 Published : Jan 16, 2020 06:41 am IST,  Updated : Jan 16, 2020 07:36 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को लंदन ऊबर में डरावना अनुभव हुआ। सोनम ने ट्विटर पर अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया।

सोनम कपूर शेयर किया Uber...- India TV Hindi
सोनम कपूर शेयर किया Uber लंदन संग अपना डरावना अनुभव

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लंदन में हुए अपने Uber कैब के साथ अपने अनुभव को शेयर किया है। सोनम के मुताबिक ये डरावना अनुभव था। सुबह-सुबह एक्ट्रेस सोनम कपूर ने ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए सोनम ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया है। ट्वीट करते हुए सोनम कपूर ने लिखा है- दोस्तों, मेरे लिए Uber लंदन में डरावना अनुभव रहा। कृपया सावधान रहें। सबसे अच्छा और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन या टैक्सी का प्रयोग करना है। मैं बुरी तरह हिल गई हूं।

Related Stories

बिग बॉस 13: आरती से मिलकर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, बोले- तुम्हारा भाई कहलाने पर गर्व

सोनम से जब किसी ने पूछा कि क्या हुआ था उनके साथ? तो सोनम ने जवाब देते हुए एक और ट्वीट किया। सोनम ने दूसरे ट्वीट में लिखा- ड्राइवर अस्थिर था और लगातार चिल्लाए जा रहा था। अंत में मैं बुरी तरह से हिल गई।

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ रोमांटिक शाम बिताती आईं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिर बार एक्टर दुलकर सलमान के साथ फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन