मुंबई: लोकप्रिय सिंगर सोनू निगम की आवाज़ में गाया कोई भी गाना फैंस के बीच पहले ही लोकप्रिय हो जाता है। एलबम और फिल्मों में कई शानदार गानों के अपनी आवाज़ देने के बाद अब सोनू निगम ने छोटे पर्दे के आगामी ऐतिहासिक धारावाहिक 'शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह' का शीर्षक गीत रिकॉर्ड किया। उनका कहना है कि वह गीत और इसके बोल से सशक्त महसूस कर रहे हैं।
- TVF के CEO अरुनाभ कुमार के खिलाफ दर्ज हुआ छेड़छाड़ का केस, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- 'दीया और बाती हम' के अनस राशिद करने जा रहे हैं 14 साल छोटी लड़की से शादी
सोनू ने कहा, "मैंने धारावाहिक 'शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह' का शीर्षक गीत गाया है। यह इसी नाम से कुमार द्वारा लिखित और मेरे प्यारे दोस्त और अधिक प्रतिभाशाली संगीतकार राजू सिंह का संगीत है। मुझे गीत और इसके बोल से सशक्त होने जैसा महसूस हुआ और मुझे यकीन है कि श्रोताओं को भी उसी शक्ति का अनुभव होगा, जो इस गीत को बनाने में हमें महसूस हुई।"
'मैं अगर कहूं' के गायक का कहना है कि लाइफ ओके के धारावाहिक का शीर्षक गीत लोगों के दिलों को छुएगा। उन्होंने कहा, "चूंकि यह गाना राजा की यात्रा पर आधारित है, जो सेवा में विश्वास करते थे। यह गीत श्रोताओं के दिल को छुएगा। यह अद्भुत अनुभव रहा और दुदर्शी गीत का हिस्सा बनना मुझे पसंद आया।"
इस धारावाहिक में महाराजा रणजीत सिंह की यात्रा दिखाई जाएगी, जिन्होंने अपनी एक आंख खोने के बाद भी लड़ाई में हार नहीं मानी और उन्होंने 10 वर्ष की आयु में ही सिंहासन पर कब्जा कर लिया।