1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में सोनू सूद ने खुद किए सारे स्टंट

'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में सोनू सूद ने खुद किए सारे स्टंट

 Published : Jul 08, 2018 12:21 pm IST,  Updated : Jul 08, 2018 12:22 pm IST

अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में सभी स्टंट उन्होंने खुद किए और इसका आनंद लिया। 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसके निर्देशक कृष हैं और इसका निर्माण कमल जैन

सोनू सूद- India TV Hindi
सोनू सूद Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में सभी स्टंट उन्होंने खुद किए और इसका आनंद लिया। 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसके निर्देशक कृष हैं और इसका निर्माण कमल जैन और निशांत पिट्टी के सहयोग से 'जी स्टूडियो' कर रहा है। फिल्म में कंगना रनौत शीर्षक भूमिका निभा रही हैं।

सोनू की ओर से मिले एक बयान के मुताबिक, सोनू ने फिल्म में ढेर सारा एक्शन और तलवारबाजी की है। सोनू ने कहा, "मुझे खुद के स्टंट करने में मजा आता है और यह मुझे ऊर्जावान रखता है। मुझे लगता है कि इस तथ्य से भी आत्मविश्वास आता है कि आप जानते हैं कि चीजों व्यवस्थित हैं।"

उन्होंने कहा, "जब आप एक प्रतिभाशाली निर्देशक, ढेर सारे कलाकारों और शानदार तकनीकी टीम के साथ काम करते हैं, तो गलत होने का सवाल ही नहीं।"

एक सूत्र के मुताबिक, निर्माताओं ने उन्हें 'बॉडी डबल' लेने का सुझाव दिया था लेकिन सोनू ने मुंबई और हैदराबाद में शूटिग के दौरान सारे खतरनाक स्टंट खुद दिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन