1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ इंडियन एक्टर आर बद्री रणवीर सिंह की फिल्म '83' में निभाएंगे सुनील वाल्सन का किरदार

साउथ इंडियन एक्टर आर बद्री रणवीर सिंह की फिल्म '83' में निभाएंगे सुनील वाल्सन का किरदार

 Published : Mar 27, 2019 12:40 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 12:41 pm IST

साउथ इंडियन एक्टर आर बद्री फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में सुनील वाल्सन का किरदार निभाते नजर आएंगे।

 R Badree to play Sunil Valson in Film 83- India TV Hindi
 R Badree to play Sunil Valson in Film 83 Image Source : TWITTER

बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों के फैन्स को रणवीर सिंह(Ranveer Singh) स्टारर कपिल देव(Kapil dev) की बायोपिक 83 का इंतजार है। जहां फैन्स के लिए इंतजार करना मुश्किल है वहीं फिल्ममेकर्स थोड़े-थोड़े समय में फिल्म से जुड़े डेवलपमेंट के बारे में बताते रहते हैं। साकिब सलीम और एमी विर्क के बाद अब एक और एक्टर इस फिल्म में शामिल हो गया है।

साउथ इंडियन एक्टर आर बद्री फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में सुनील वाल्सन का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- आर बद्री जो साउथ इंडियन फिल्म्स में काम कर चुके हैं। वह रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 में सुनील वाल्सन का रोल निभाते नजर आएंगे।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आर बद्री कबीर खान की फिल्म 83 में काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। सुनील वाल्सन का रोल निभाकर और 1983 की रील इंडियन टीम का हिस्सा बनकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। सुनील वाल्सन इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा थे और वह अकेले ऐसे खिलाड़ी थे जिसने एक भी मैच नहीं खेला था। रणवीर सिंह और आर बद्री के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा, साकिब सलीम के अलावा कई सेलिब्रिटीज नजर आने वाले हैं।

क्रिकेटर संदीप पाटिल के बेटा चिराग जो फिल्म में अपने पिता का रोल निभा रहे हैं। उन्होंने अमिया के डेब्यू के बारे में जानकारी दी। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, हम पहली बार फिल्म के काम के दौरान मिले थे। वह दिल्ली से हैं और मैं मुंबई से। वह मुझसे बहुत छोटी हैं। अमिया के डायरेक्शन टीम का भाग होने की वजह से रोजाना ट्रेनिंग सेशन के दौरान वह हमारे साथ ही होती हैं। वह हमे किसी भी भी जो हमे अटेंड करनी होती है उसके बारे में अपडेट देती हैं। मैं जब भी कबीर खान के ऑफिस जाता हूं वह वहीं होती हैं और प्लानिंग, कॉस्च्यूम और शेड्यूल जैसी सब चीजों में शामिल होती हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वल का टाइटल हुआ फाइनल

करें।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन