1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश बाबू के जन्मदिन पर रिलीज होगा 'स्पाइडर' का दूसरा टीजर, यहां देखिये पहला टीजर

महेश बाबू के जन्मदिन पर रिलीज होगा 'स्पाइडर' का दूसरा टीजर, यहां देखिये पहला टीजर

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2017 12:19 pm IST,  Updated : Jun 18, 2017 12:19 pm IST

महेश बाबू की तेलुगू एक्शन फिल्म 'स्पाइडर' का दूसरा टीजर 9 अगस्त को उनके जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा।

spider- India TV Hindi
spider Image Source : PTI

चेन्नई: महेश बाबू की तेलुगू एक्शन फिल्म 'स्पाइडर' का दूसरा टीजर 9 अगस्त को उनके जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म के पहले टीजर को अभूतपूर्व सराहना मिलने के बाद, निर्माता महेश बाबू के जन्मदिन पर दूसरे टीजर को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। उन्हें लगता है कि यह टीजर रिलीज करने का सबसे अच्छा अवसर होगा।"

राजामौली ने की महेश बाबू की फिल्म स्पाइडर के टीजर की तारीफ

ए.आर मुरुगादोस निर्देशित फिल्म जैव-आतंकवाद पर आधारित है। सूत्र ने बताया, "महेश बाबू इसमें एक खुफिया विभाग के अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।"

सूत्र के अनुसार फिल्म में बहुत अधिक एक्शन है और इस फिल्म के जरिए दर्शकों को महेश का अब तक का सबसे अत्याधुनिक अवतार देखने को मिलेगा।

इसमें रकुल प्रीत सिंह, एसजे सूर्या और भरत भी शामिल हैं। इस फिल्म के संगीतकार हरीश जयराज हैं।

यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हो सकती है।

महेश बाबू की फिल्म में मिला भरत निवास को अहम किरदार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन