1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जयम निचायम्बुरा' से पहले श्रीनिवास रेड्डी ने ठुकराई 80 फिल्में

'जयम निचायम्बुरा' से पहले श्रीनिवास रेड्डी ने ठुकराई 80 फिल्में

 Published : Nov 16, 2016 04:58 pm IST,  Updated : Nov 16, 2016 04:58 pm IST

श्रीनिवास रेड्डी इन दिनों अपनी फिल्म 'जयम निचायम्बुरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वर्ष 2014 की तेलुगू हॉरर फिल्म 'गीतांजलि' में खुद को साबित कर चुके हास्य अभिनेता श्रीनिवास रेड्डी...

srinivas- India TV Hindi
srinivas

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के हास्य अभिनेता श्रीनिवास रेड्डी इन दिनों अपनी फिल्म 'जयम निचायम्बुरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वर्ष 2014 की तेलुगू हॉरर फिल्म 'गीतांजलि' में खुद को साबित कर चुके हास्य अभिनेता श्रीनिवास रेड्डी 2 साल बाद आगामी फिल्म 'जयम निचायम्बुरा' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हुए। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह 80 फिल्में ठुकरा चुके हैं। श्रीनिवास ने बताया, 'गीतांजलि' के बाद, मेरे पास महत्वपूर्ण भूमिकाओं की बाढ़ आ गई। औसतन एक दिन में मैंने दो-दो स्क्रिप्ट पढ़ी और इसके बाद मैंने 'जयम निचायम्बुरा' पर करार किया। मैंने 80 फिल्में ठुकराई।"

इसे भी पढ़े:- काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड हस्तियों को मिला सम्मान

उन्होंने बताया कि एक दोस्त माध्यम से उन्हें शिव राज कनुमुरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'जयम निचायम्बुरा' की स्क्रिप्ट सुनने को मिली, और इसके बाद उन्होंने इसके लिए हामी भरी।

उन्होंने कहा,"जब मैं कहानी सुनने के लिए शिवा से मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि अभिनेता जेडी चक्रवर्ती ने इस फिल्म के लिए मेरा नाम सुझाया था। मैं हैरान था, क्योंकि मैंने इससे पहले उनके साथ काम नहीं किया था और व्यक्तिगत तौर पर भी मैं उन्हें नहीं जानता था। लेकिन मैं यह जानने को बेताब था कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि स्क्रिप्ट मेरे लिए सही है।" फिल्म में पूर्णा, कृष्णा मुरली पोसानी और कृष्णा भगवान जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन