1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब गुरुग्राम की आंधी में फंसे सनी देओल, ढाई किलो का हाथ उठाकर पोस्ट किया लाइव वीडियो

जब गुरुग्राम की आंधी में फंसे सनी देओल, ढाई किलो का हाथ उठाकर पोस्ट किया लाइव वीडियो

 Published : May 15, 2018 12:22 pm IST,  Updated : May 15, 2018 12:22 pm IST

बेटे की शूटिंग के सिलसिले में गुरुग्राम आए सनी देओल भी इस आंधी में फंस गए। 

सनी देओल- India TV Hindi
सनी देओल

नई दिल्ली: बीते दिनों गुरुग्राम और दिल्ली में जमकर आंधी-तूफान आया। बेटे की शूटिंग के सिलसिले में गुरुग्राम आए सनी देओल भी इस आंधी में फंस गए। जब काफी तेज हवा चलने लगी तो सनी देओल ने अपना ढाई किलो का हाथ उठाया और सेल्फी वीडियो बना लिया। ये वीडियो सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है।

आंधी का वीडियो के साथ सनी देओल ने लिखा है- “पल पल दिल के पास #गुरुग्राम.” बता दें, ऐसा लिखने की भी वजह थी। सनी देओल के बेटे करण देओल बॉलीवुड में जिस फिल्म से एंट्री करने वाले हैं उस फिल्म का नाम है ‘पल पल दिल के पास’।

बता दें, बीते रोज दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भयंकर तूफान और आंधी आई थी। कई जगह बारिश और स्नोफॉल भी हुआ। दिल्ली, यूपी, एमपी और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य इस आंधी-तूफान की चपेट में आए थे। अब तक इस आंधी और बारिश ने करीब 80 लोगों की जान ले ली है। सिर्फ यूपी में ही 40 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन