1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र संग काम करने से डरता है बॉलीवुड का ये मशहूर अभिनेता, बताई बड़ी वजह

धर्मेंद्र संग काम करने से डरता है बॉलीवुड का ये मशहूर अभिनेता, बताई बड़ी वजह

 Published : Mar 27, 2018 09:15 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 09:15 pm IST

दिग्गज अभिनेता ने धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। आज इंडस्ट्री में हर हस्ती उनके साथ काम करने लिए बेताब रहती है। लेकिन वहीं दूसरी ओर एक अभिनेता ऐसा भी है जो धर्मेंद्र संग किसी भी फिल्म में नजर आने...

Abhay Deol- India TV Hindi
Abhay Deol

मुंबई: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ इंडस्ट्री में हर हस्ती काम करना चाहती हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर एक अभिनेता ऐसा भी है जो धर्मेंद्र संग किसी भी नजर आने की बात से डरता है। दरअसल यहां हम अभिनेता अभय देओल के बारे में बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ जरूर काम करना चाहेंगे लेकिन अपने ताया और मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के आगे सही से अभिनय कर पाने को लेकर वह आश्वस्त नहीं हैं। हमेशा सोच-समझकर फिल्मों का चयन करने वाले अभिनेता अभय देओल का कहना है कि अगर कभी उन्हें अपने भाईयों सनी देओल, बॉबी देओल और ताया धर्मेंद्र के साथ काम करने का मौका मिला तो वह पटकथा को पूरी लगन से पढ़ेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने परिवार के साथ जरूर काम करना चाहूंगा। आपको पता है कि मैं कितना सोच- समझकर फिल्मों का चयन करता हूं।’’ अभिनेता ने कहा, ‘‘कल, अगर आप मेरे पास कोई ऐसा विषय लेकर आएं जिसमें मेरी और मेरे परिवार की जरूरत हो, मैं पटकथा को लगन से पढूंगा क्योंकि मैं उतना निपुण होना चाहूंगा।’’ अभय ने कहा कि अच्छी पटकथा मिलने पर ही वह अपने परिवार के साथ काम करेंगे।

साथ ही उन्होंने अपने परिवार के साथ काम करने का डर जाहिर करते हुए कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता कि कैसे मैं अपने भाईयों और ताया( धर्मेंद्र) के सामने किसी ओर की तरह पेश आऊंगा। किसी और की तरह पेश आना... मेरे लिए यह सोचना भी मुश्किल है। अगर मुझे ताया के साथ कठोर होना पड़ा... मेरे में तो उनके आगे अभिनय करने की भी हिम्मत नहीं है। यह मेरा एक निजी भय है।’’ अभिनेता ने यह बयान अपनी आने वाली फिल्म‘ नानू की जानू’ के ट्रेलर लॉन्च पर दिया। इस हॉरर- कॉमेडी का निर्देशन फराज हैदर ने किया है और फिल्म में अभय के साथ अदाकारा पत्रलेखा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इसी साल 20 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन