1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhurandhar: हमजा 1 और वैनिटी वैन 3, Netflix के क्रेडिट सीन पर मचा हंगामा, रणवीर सिंह की लग्जरी पर उठे सवाल

Dhurandhar: हमजा 1 और वैनिटी वैन 3, Netflix के क्रेडिट सीन पर मचा हंगामा, रणवीर सिंह की लग्जरी पर उठे सवाल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 04, 2026 11:40 am IST,  Updated : Feb 04, 2026 11:40 am IST

धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कलेक्शन के बाद ओटीटी पर धूम मचा रही है। पिछले दिनों ही फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस बीच नेटफ्लिक्स के क्रेडिट सीन पर हंगामा मचा हुआ है। क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं।

Dhurandhar- India TV Hindi
धुरंधर Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOSTUDIOS

बॉक्स ऑफिस में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद अब आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी पर धूम मचा रही है। 30 जनवरी को फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसे यूजर्स के बीच अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, फिल्म ओटीटी पर रिलीज के साथ ही ट्रेंड करने लगी है और इससे जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। इस बीच फिल्म का एक क्रेडिट सीन भी वायरल हो रहा है, जिसके बाद रणवीर सिंह की वैनिटी वैन को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई है। इस क्रेडिट सीन के वायरल होते ही ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या रणवीर के लिए तीन-तीन वैनिटी वैन का इंतजाम किया गया था?

रणवीर के लिए तीन वैनिटी वैन

फराह खान से लेकर करण जौहर तक फिल्मी सितारों के नखरों और खर्चों के बारे में बात कर चुके हैं और बता चुके हैं कि कैसे कई बार एक्टर्स ऐसी डिमांड करते हैं, जिससे पूरा बजट हिल जाता है। अब धुरंधर के क्रेडिट सीन के सामने आने के बाद भी इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इस क्रेडिट सीन में रणवीर सिंह को अलॉट की गईं वैनिटी वैन के बारे में बताया गया है, जिसके अनुसार एक वैनिटी रणवीर के लिए, एक उनके स्टाफ के लिए और रणवीर के लिए एक और नॉर्मल वैनिटी का इंतजाम मेकर्स की ओर से किया गया था।

अन्य एक्टर्स की वैनिटी का ब्योरा

क्रेडिट सीन में अन्य  कलाकारों को दी गई वैन का जिक्र भी किया गया है। क्रेडिट सीन के अनुसार, माधवन के लिए एक वैनिटी, अर्जुन की एक वैन, एक एक्टर वैन, एक कास्टिंग वैन और अन्य वैन का जिक्र है। सोशल मीडिया पर ये क्रेडिट सीन अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर सवाल कर रहे हैं कि ये जरूरत है या दिखावा? खासतौर पर रणवीर सिंह की वैन्स को लेकर खूब सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर हमजा को तीन वैनिटी की क्या जरूरत है?

कलाकारों के किरदार का जिक्र नहीं

वायरल हो रहे क्रेडिट सीन को लेकर ये सवाल भी उठ रहे हैं कि जहां रणवीर सिंह के लिए हमजा यानी धुरंधर में उनके किरदार का नाम इस्तेमाल किया गया है तो वहीं माधवन और अर्जुन रामपाल के साथ ऐसा नहीं है। उनके नाम के आगे सिर्फ उनके नाम माधवन और अर्जुन लिखा गया है। इस पोस्ट को देखकर जहां किसी ने ये कहा कि रणवीर की फिल्मों के रिकॉर्ड देखकर उनकी मांगों को गलत नहीं कहा जा सकता, तो वहीं कुछ उनके खिलाफ दिखाई दिए। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि प्रोड्यूसर के पास इसका पूरा अधिकार होता है कि वो इन मांगों को ठुकरा दे, इसलिए इसमें एक्टर से ज्यादा प्रोडेयूसर की गलती है।

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar ने आमिर-शाहरुख और सनी देओल की फिल्मों को दी मात, सीक्वल से पहले कर दिखाया ये कमाल, रणवीर को होगा नाज

दृश्यम-अंधाधुन से भी धांसू है 2 घंटे 19 मिनट की ये फिल्म, क्राइम और माइंड गेम का परफेक्ट मेल देखकर चकरा जाएगा दिमाग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन