1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी के हाथ लगा बड़ा ऑफर, अब सनी देओल संग आंएगी नजर!

सपना चौधरी के हाथ लगा बड़ा ऑफर, अब सनी देओल संग आंएगी नजर!

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 16, 2018 03:03 pm IST,  Updated : Feb 16, 2018 03:03 pm IST

सपना चौधरी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के घर में जाने के बाद से ही किस्मत खूब चमक रही है। वैसे तो इस शो में पहुंचे हर सभी कंटेस्टेंट अक्सर सुर्खियों में बने रहेत हैं, लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा सपना चौधरी ही बटोर रही हैं।

Sapna- India TV Hindi
Sapna

नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के घर में जाने के बाद से ही किस्मत खूब चमक रही है। वैसे तो इस शो में पहुंचे हर सभी कंटेस्टेंट अक्सर सुर्खियों में बने रहेत हैं, लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा सपना चौधरी ही बटोर रही हैं। हाल ही में उनका एक आइटम नंबर रिलीज किया गया है। दरअसल आगामी फिल्म 'वीरे की वेडिंग' के एक गाने 'हट जा ताऊ' पर जबरदस्त ठुमके लगाती हुए दिख रही हैं। कुछ घंटों में उनका यह गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। लेकिन अब सपना हाथ एक बड़ा ऑफर लग लग गया है।

दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक अब सपना चौधरी देओल परिवार में एंट्री होने वाली है। कहा जा रहा है कि यपना देओल फैमिली की आगामी फिल्म 'यमला पगला दीवाना 3' में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल, बॉबी देओल और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अभिनय से सजी इस फिल्म में अपने जबरदस्त डांस का तड़का लगाते हुए दिखा जाएगा।

सिर्फ इतना ही यह भी सुनने में आया है कि सपना को फिल्म में ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी के ही एक गाने पर ठुमके लगाते देखा जाने वाला है। हालांकि अब तक आधाकारिक तौर पर इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि इसके अलावा सपना को फिल्म 'नानू की जानू' में अभय देओल के साथ भी देखा जाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन