1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी के मां बनने पर उठने लगे सवाल, ट्विटर पर सनी ने दिया जवाब

सनी लियोनी के मां बनने पर उठने लगे सवाल, ट्विटर पर सनी ने दिया जवाब

 Published : Mar 07, 2018 07:04 am IST,  Updated : Mar 07, 2018 07:04 am IST

सनी के ये ऐलान करते ही लोगों में खलबली मच गई। लोग हैरान रह गए कि जब सनी प्रेग्नेंट नहीं थीं, तो जुड़वा बच्चों की मां कैसे बन गईं? क्योंकि इस बार उन्होंने बच्चे गोद नहीं लिए थे।

सनी लियोन- India TV Hindi
सनी लियोन

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने दो दिन पहले ही दो जुड़वा बच्चों की मां बनने का ऐलान किया। पहली बेटी निशा को मिलाकर अब सनी लियोनी तीन बच्चों की मां बन चुकी हैं। सनी और उनके हस्बैंड डेनियल वीबर ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके इसकी जानकारी दी।

सनी के ये ऐलान करते ही लोगों में खलबली मच गई। लोग हैरान रह गए कि जब सनी प्रेग्नेंट नहीं थीं, तो जुड़वा बच्चों की मां कैसे बन गईं? क्योंकि इस बार उन्होंने बच्चे गोद नहीं लिए थे।

लोग जब परेशान होने लगे तो सनी लियोनी ने एक और ट्वीट किया। सनी ने लिखा- कोई भ्रम ना हो इसलिए बता दूं कि अशर और नोआ हमारे बयॉलॉजिकल बच्चे हैं। 3 साल हमने सरोगेसी को चुना था। अब हमारा परिवार पूरा हो गया है।

इससे पहले सनी लियोनी और उनके पति ने सोशल मीडिया पर अपने तीनों बच्चों के साथ तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में सनी, डेनियल, निशा और दोनों बेटे अशर और नोआ भी दिखाई दे रहे हैं।

सनी ने तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा- ईश्वर का प्लान। 21 जून 2017 को हमें पता चला कि हम 3 बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। हमने अपने परिवार के लिए सोचा था और आखिर इतने साल बाद हमारा परिवार पूरा हो गया। हमारे बेटे कुछ हफ्ते पहले ही पैदा हुए, लेकिन हमारी आंखों और दिल में कई सालों से थे। भगवान ने  हमारे लिए कुछ स्पेशल प्लान कर रखा था और हमें एक बड़ा परिवार दे दिया। अब हम 3 बच्चों के प्राउड पैरेंट्स बन चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन