1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने फेसबुक से डिलीट किया इमोशनल पोस्ट, मांगी थी भाई से माफी

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने फेसबुक से डिलीट किया इमोशनल पोस्ट, मांगी थी भाई से माफी

 Published : Jun 18, 2020 06:57 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 07:02 pm IST

 बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां पिता और बहनों ने पटना में गंगा में प्रवाहित की। परिवार के लोगों ने नाव से गंगा के बीच जाकर अस्थि कलश को प्रवाहित किया।

sushant singh rajput, shweta singh- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने फेसबुक से डिलीट किया इमोशनल पोस्ट Image Source : FACEBOOK- SHWETA SINGH KIRTI

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बुधवार शाम को फेसबुक पर अपने भाई से माफी मांगते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा था। श्वेता ने उन सभी दर्द के लिए माफी मांगी जो उनके भाई सुशांत ने झेले। हालांकि अब श्वेता ने वो फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दिया था। बता दें पोस्ट में श्वेता ने लिखा था, "मेरा बेबी, मेरा बाबू, मेरा बच्चा अब हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है..मैं जानती हूं कि तुम काफी दर्द में थे और मैं जानती हूं कि तुम एक फाइटर थे और इससे बहादुरी से लड़ रहे थे। मुझे माफ करना मेरा सोना..जिन भी तकलीफों से तुम गुजरे, उसके लिए माफी चाहती हूं..अगर मेरे अख्तियार में होता तो मैं तुम्हारे सारे दर्द ले लेती और अपनी सारी खुशियां तुम्हें दे देती।"

सुशांत खुदकुशी मामले में एकता कपूर ने अपने ऊपर दर्ज केस पर कहा- मैंने ही उसे लॉन्च किया था

छोटे भाई के प्रति प्यार जाहिर करते हुए श्वेता ने लिखा, "तुम्हारी चमकती आंखों ने दुनिया को सपना देखना सिखाया, तुम्हारी मासूम मुस्कान ने तुम्हारे साफ दिल होने को दिखाया। तुम्हें हमेशा प्यार किए जाएगा मेरा बेबी और बहुत-बहुत ज्यादा प्यार किया जाएगा..तुम जहां भी हो मेरा बेबी खुश रहो।"

श्वेता ने कहा, "मेरे सभी प्रियजन, मैं जानती हूं कि यह मुश्किल समय है लेकिन नफरत की जगह प्यार को, क्रोध की जगह दया और करुणा को चुनें।"

sushant, shweta
Image Source : FACEBOOK- SHWETA SINGH KIRTIshweta singh kirti facebook 

श्वेता ने सुशांत द्वारा हाथ से लिखे गए एक नोट को भी शेयर किया था जिसमें लिखा था, "वह जो कहती है कि वह कर सकती है और वह जो कहती है कि वह नहीं कर सकती है, आमतौर पर दोनों ही सही हैं। तुम पहली वह महिला हो। तुम्हें प्यार। भाई सुशांत।"

फिल्ममेकर आनंद गांधी ने शेयर किया पोस्ट, बताया सुशांत सिंह राजपूत ने सुबह 9:15 बजे देखा था व्हाट्सएप पर आखिरी मैसेज

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने गुरुवार को फेसबुक पर लिखा, "कल हम पटना में अपने घर सुरक्षित पहुंच गए। उन सभी का धन्यवाद, जिन्होंने हमारे लिए दुआएं कीं और इस प्रक्रिया में हमारी मदद कीं। सब कुछ आसानी से हो गया। आज हम भाई की अस्थियां विसर्जित करेंगे। आप सबसे मेरा फिर से यही अनुरोध है कि उनके लिए दुआ करें और अपने दिलों में उनके लिए मौजूद निस्वार्थ प्रेम और खूबसूरत यादों के साथ उन्हें विदा करें। आइए, उनकी जिंदगी का जश्न मनाकर हम उन्हें एक खुशनुमा विदाई दें।

सुशांत रविवार को मुंबई में अपने घर में फांसी के फंदे से लटके पाए गए थे। अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति उनकी मौत के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में भारत आई हैं।

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन