1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: सुष्मिता सेन ने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग किया 'गर्भासन', वायरल हुआ वीडियो

Watch: सुष्मिता सेन ने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग किया 'गर्भासन', वायरल हुआ वीडियो

 Published : Apr 23, 2020 04:48 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 04:48 pm IST

सुष्मिता लंबे समय बाद 'आर्या' वेब सीरीज में नज़र आने वाली थीं, लेकिन लॉकडाउन के चलते वो रिलीज नहीं हो सकी।

sushmita sen garbhasana- India TV Hindi
ब्वॉयफ्रंड रोहमन शॉल संग योगा करतीं सुष्मिता सेन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। लॉकडाउन में भी वो योगा कर खुद को स्वस्थ रख रही हैं। इन दिनों वो योगा के कठिन आसनों को करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग नज़र आ रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सुष्मिता और रोहमन गर्भासन करते दिखाई दे रहे हैं। अंत में रोहमन प्यार से सुष्मिता के माथे को भी चूमते हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, 'हम सभी बड़े हो गए हैं, लेकिन फीटस पोज के जैसा कुछ भी कंफर्टेबल नहीं है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता लंबे समय बाद एक बार फिर से स्क्रीन पर नज़र आने वाली थीं, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज रुकी हुई है। 

पूर्व मिस यूनिवर्स को फिल्मों में काम किए काफी लंबा वक्त हो गया है और अब वह जल्द ही नए वेब शो 'आर्या' में नजर आने वाली हैं। राम माधवनी द्वारा निर्देशित इस शो को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इसकी कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें सुष्मिता मुख्य किरदार में हैं।

बॉलीवुड में सुष्मिता आखिरी बार अनीस बज्मी की मल्टीस्टारर फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में नजर आई थीं, जिसमें अनिल कपूर, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और कंगना रनौत जैसे सितारें थे। साल 2015 में सुष्मिता, बंगाली फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म 'निर्बाक' में भी दिखाई दी थीं। अब उनके फैंस लॉकडाउन के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन