1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को विश किया जन्मदिन

सुष्मिता सेन ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को विश किया जन्मदिन

 Published : Jan 04, 2020 02:47 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 02:47 pm IST

आज रोहमन शॉल का जन्मदिन है और इस मौके पर सुष्मिता ने बहुत ही प्यारा सा मैसेज अपने बॉयफ्रेंड के लिए लिखा है साथ ही सुष्मिता ने खुद के साथ बहुत सारी तस्वीरें भी शेयर की। 

सुष्मिता सेन ने...- India TV Hindi
सुष्मिता सेन ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को विश किया जन्मदिन

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल को डेट करते हुए लंबा टाइम हो गया है। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं और एक दूसरे की इंस्टा प्रोफाइल पर छाए रहते हैं। सुष्मिता और रोहमन बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। आज रोहमन शॉल का जन्मदिन है और इस मौके पर सुष्मिता ने बहुत ही प्यारा सा मैसेज अपने बॉयफ्रेंड के लिए लिखा है साथ ही सुष्मिता ने खुद के साथ बहुत सारी तस्वीरें भी शेयर की। 

इंस्टा पर रोहमन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा है- 'हैपी बर्थडे माय बाबुश। भगवान की कृपा बनी रहे और तुम्हें वो सब मिले जो डिज़र्व करते हो। मेरे मैन मुझे तुम पर बहुत प्राउड है। तुम मेरी लाइफ के रोहमांस हो,  मेरी दुआओं का फल हो और ऊपरवाले का दिया बेहतरीन गिफ्ट हो। तुम्हें यह जरूर पता होना चाहिए कि ये तीनों एंजेल्स तुमसे कितना ज्यादा प्यार करती हैं और करती रहेंगी। स्वस्थ रहो और हमेशा खुश रहो। चीयर्स बर्थडे बॉय।'

रोहमन शॉल सुष्मिता सेन के अलावा उनकी दोनों बेटियों के भी बहुत क्लोज हैं। सुष्मिता अक्सर बेटियों और रोहमन के साथ छुट्टियां बिताने जाती हैं और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। रोहमन और सुष्मिता दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं और अपने वर्कआउट फोटो वीडियो भी शेयर करते रहते हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन