1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वामी ओम का नया लुक इंटरनेट पर वायरल, बिना दाढ़ी-मूछों के आ रहे हैं नजर

स्वामी ओम का नया लुक इंटरनेट पर वायरल, बिना दाढ़ी-मूछों के आ रहे हैं नजर

 Published : Apr 04, 2017 11:31 am IST,  Updated : Apr 04, 2017 11:31 am IST

स्वामी ओम की कुछ तस्वीरें आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें देखकर हर कोई हैरान है। लंबे बाल और दाढ़ी-मूछ रखने वाले स्वामी ओम इस तस्वीर में छोटे बाल और बिना दाढ़ी-मूछ के दिखाई दे रहे हैं। हर कोई उनकी ये तस्वीरें देखकर हैरान है।

swami om- India TV Hindi
swami om

स्वामी ओम की कुछ तस्वीरें आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें देखकर हर कोई हैरान है। लंबे बाल और दाढ़ी-मूछ रखने वाले स्वामी ओम इस तस्वीर में छोटे बाल और बिना दाढ़ी-मूछ के दिखाई दे रहे हैं। हर कोई उनकी ये तस्वीरें देखकर हैरान है। हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि स्वामी ओम ने अपना रूप क्यों बदल लिया है?

लेकिन स्वामी ओम ने लुक बदलने वाली बात का खंडन किया है। उनका कहना है कि वह अभी सी दाढ़ी-मूछ वाले लुक में हैं। बाबा ओम ने इन तस्वीरों को झूठी बताया है।

swami om
swami om

पिछले दिनों खबर आई थी, स्वामी ओम के साथ पानीपत में लूटपाट हुई थी। स्‍वामी ओम ने इसकी शिकायत शहर की पुलिस चौकी में भी कर दी थी। मामले में 6 युवकों पर केस दर्ज कराया गया था। उनमें एक एमएलए का भाई भी था। पानीपत पुलिस का कहना है कि युवक स्‍वामी ओम के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। युवकों ने लूटपाट नहीं की। पुलिस ने कहा युवकों को अचानक देख कर स्वामी घबरा गए और उन्होंने 30 हजार रुपये की लूट की शिकायत दर्ज करा दी

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन