1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लाल बाग राजा के दर्शन करने गईं स्वरा भास्कर की चप्पल हुई चोरी, ट्वीट किया वीडियो

लाल बाग राजा के दर्शन करने गईं स्वरा भास्कर की चप्पल हुई चोरी, ट्वीट किया वीडियो

 Published : Sep 12, 2019 12:16 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 12:19 pm IST

स्वरा भास्कर की चप्पल तब चोरी हुई जब वो लाल बाग के राजा के दर्शन करने गई थीं।

लाल बाग राजा के दर्शन करने गईं स्वरा भास्कर की चप्पल हुई चोरी, ट्वीट किया वीडियो- India TV Hindi
लाल बाग राजा के दर्शन करने गईं स्वरा भास्कर की चप्पल हुई चोरी, ट्वीट किया वीडियो

मुंबई: महाराष्ट्र में गणेश उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। 10 दिन चलने वाले इस उत्सव को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी धूमधाम से मनाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मुंबई के मशहूर लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची। यहां बहुत सारे सेलिब्रिटीज बप्पा के दर्शन के लिए आते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। स्वरा भास्कर भी बाबा के दर्शन के लिए पहुंची, लेकिन वहां उनका चप्पल चोरी हो गया।

स्वरा भास्कर ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके ये जानकारी दी है। वीडियो में लाल रंग के सलवार सूट में स्वरा एक हाथ में अपना एक सैंडल लेकर आ रही हैं और वीडियो बनाने वाले से कह रही हैं सच्ची श्रद्धा थी इसलिए नंगे पैर गई थीं भगवान के दर्शन करने। लेकिन कैप्शन में स्वरा ने असलियत बता दी और लिखा- “लालबाग के राजा के दर्शन करने में अगर चप्पल नहीं खोईं तो क्या दर्शन किए।”

बता दें, कल दीपिका पादुकोण भी लाल बाग राजा गणपति बप्पा के दर्शन करने गई थीं। साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची दीपिका पादुकोण
लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची दीपिका पादुकोण

Also Read:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 12th September: नायरा-कार्तिक को पता चल गया अखिल चाचू का राज!

साहिर लुधियानवी के हाथों से लिखी बेशकीमती नज्में, खत और डायरियां कबाड़ में मिलीं!

विराट ने अनुष्का के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बना दिए मजेदार मीम्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन