1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दक्षिण भारतीय सितारों के लिए तापसी ने रखी ‘पिंक’ की स्पेशल स्क्रिनिंग

दक्षिण भारतीय सितारों के लिए तापसी ने रखी ‘पिंक’ की स्पेशल स्क्रिनिंग

 Published : Sep 15, 2016 05:34 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 05:34 pm IST

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में वह महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय के साथ अभिनय करती हुई आ रही हैं।

tap- India TV Hindi
tap

हैदराबाद: अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में वह महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय के साथ अभिनय करती हुई आ रही हैं। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। गुरुवार को वह दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन करेंगी। तेलुगू फिल्म 'जुम्मान्दी नादम' से साल 2010 में अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाली इस अभिनेत्री ने 'मि.परफेक्ट' और 'शैडो' जैसी फिल्मों में काम किया है।

इसे भी पढ़े:-

तापसी ने अपने बयान में कहा, "तेलुगू फिल्म जगत से मैंने शुरुआत की और मैं उन्हें व अपने करियर में उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती। 'पिंक' न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण होने के कारण मैं चाहती हूं कि मेरे सहयोगी मेरे साथ इस फिल्म को देखें ताकि पसंद आने पर वे इसके संदेश का प्रसार कर सकें।"

अभिनेत्री अपने सहयोगियों के साथ फिल्म देखने को लेकर उत्साहित हैं। अनिरुद्ध चौधरी के निर्देशन में इस फिल्म में वह पहली बार महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करती हुई नजर आ रही हैं।

तापसी की अगली बड़ी रिलीज होने वाली तेलुगू फिल्म 'गाजी' है, जिसे हिंदी में भी फिल्माया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन