1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म का हिस्सा बनने पर तापसी को हुआ गर्व

इस फिल्म का हिस्सा बनने पर तापसी को हुआ गर्व

 Published : Oct 12, 2016 07:06 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 07:06 pm IST

तापसी पन्नू पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ की सफलता का जश्न मनाने के बाद अब अपनी अगली फिल्म ‘गाजी’ की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हो गई हैं।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

नई दिल्ली: अभिनेत्री तापसी पन्नू पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ की सफलता का जश्न मनाने के बाद अब अपनी अगली फिल्म ‘गाजी’ की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हो गई हैं। इस फिल्म को लेकर तापसी का कहना है कि यह फिल्म अपनी तरह की पहली फिल्म होगी। तापसी ने कहा, "इस फिल्म (गाजी) का हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है। यह अपनी तरह की पहली फिल्म है। पनडुब्बी को लेकर भारत में बनी पहली फिल्म सत्य घटना पर आधारित है कि किस प्रकार गाजी (पाकिस्तानी) पनडुब्बी डूबी थी।"

इसे भी पढ़े:-

फिल्म में राणा दग्गूबाती अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने इसे पनडुब्बी पर आधारित पहली फिल्म बताया है। यह फिल्म पाकिस्तानी पनडुब्बी पीएनएस गाजी के डूबने की घटना पर बनी है। गाजी में अपनी भूमिका के बारे में तापसी ने कहा, "मैंने फिल्म में एक बांग्लादेशी शरणार्थी की भूमिका निभाई है और यह रिलीज होने वाली है। मुझे लगता है कि फिलहाल ग्राफिक का कुछ काम चल रहा है।"

‘पिंक’ में तापसी के किरदार को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी सराहना हासिल हुई थी। इसमें उनके अलावा महानायक अमिताभ बच्चन, क्रीती कुल्हारी, एंड्रीया तारियांग, अंगद बेदी और पियूष मिश्रा भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन