1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब तापसी को फैशन सेन्स के लिए झेलनी पड़ी थी आलोचना

...जब तापसी को फैशन सेन्स के लिए झेलनी पड़ी थी आलोचना

 Published : Sep 29, 2016 07:58 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 07:58 pm IST

तापसी पन्नू को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा गया था। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी सराहना हासिल हुई है। फिल्म में निभाए गए तापसी के किरदार को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा गया था। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी सराहना हासिल हुई है। फिल्म में निभाए गए तापसी के किरदार को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में तापसी एक साधारण सी लड़की के किरदार में नजर आई है। तापसी ने आज अपने शानदार अभिनय के दम पर अपनी एक खा पहचान बना ली है। साथ ही लोग उनके स्टाइल के भी दीवाने हैं। तापसी का कहना है आज वह अपने पहनावे के लिए किसी की प्रशंसा की मोहताज नहीं हैं लेकिन उनके करियर के शुरुआती दिनों में फैशन को लेकर उनकी समझ की आलोचना हुई थी और यह बहुत निराश करने वाला था।

इसे भी पढ़े:- राणा दग्गूबती के साथ तापसी की ये फिल्म अगले साल होगी रिलीज

जब तापसी से यह पूछा गया कि क्या वह फैशन को लेकर सर्तक रहती हैं। तब उन्होंने कहा, “नहीं, मैं फैशन के मामले में सतर्क नहीं रहती हूं। शुरुआत में मैं सतर्क रहती थी। जब आप अपने करियर की शुरुआत करते हैं तब अगर आपकी किसी चीज के लिए या प्रत्येक चीज के लिए आलोचना होती है तो वह बहुत निराश करने वाला होता है। लेकिन कुछ समय बाद आपको यह एहसास होता है कि ऐसा कुछ करना कि जो हर किसी को पसंद आए ,बहुत मुश्किल है।“

तापसी ने कहा कि उन्होंने अपने कपड़ों की पसंद को लेकर लोगों को समझाने की कोशिश बंद कर दी है। उन्होंने कहा, “आप कभी ऐसा नहीं कर सकते। ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे आप जो भी कपड़े पहनें उसकी तारीफ हो। इसलिए वही करें जो आपको खुशी देता हो।“ तापसी हाल ही में एक फैशन ब्रांड के कार्यक्रम में नजर आईं, जहां उन्होंने यह बातें कही।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन