1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू शेयर की टैटू संग थ्रौबैक तस्वीर

तापसी पन्नू शेयर की टैटू संग थ्रौबैक तस्वीर

 Published : Apr 01, 2020 08:38 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 09:17 pm IST

'थप्पड़' में शानदार अभिनय देने के बाद, तापसी पन्नू 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट' और 'शाबाश मिठू' में नजर आएंगी।

तापसी पन्नू- India TV Hindi
तापसी पन्नू

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू एक टैटू प्रेमी हैं। उनके पास पहले से ही दो टैटू हैं। वह अपने गर्दन पर टैटू बनवाना चाहती थी, लेकिन एक अभिनेत्री के रूप में पेशेवर बाधाओं के कारण वह इसे बनवा नहीं पाईं। बुधवार को तापसी ने अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह फिल्म 'पिंक' की शूटिंग के दौरान अपने अस्थायी पक्षियों वाले टैटू को फ्लांट करती दिखाई दें रही हैं।

उन्होंने लिखा, "मैं खुद टैटू लवर हूं, बशर्ते यह कुछ ऐसा हो जो व्यक्ति के व्यक्तित्व से जुड़ा हुआ हो। मेरे पास 2 टैटू हैं और मैं चाहती हूं कि मेरा तीसरा टैटू मेरी गर्दन पर हो।

अभिनय की बात करे तो, तापसी के पास बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं। 'थप्पड़' में शानदार अभिनय देने के बाद, वह 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट' और 'शाबाश मिठू' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन