1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस मशहूर एक्ट्रेस ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, पहचानिए आखिर कौन हैं ये?

इस मशहूर एक्ट्रेस ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, पहचानिए आखिर कौन हैं ये?

 Published : Sep 18, 2021 04:57 pm IST,  Updated : Sep 18, 2021 04:57 pm IST

कई फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करते हैं। हाल ही में एक अभिनेत्री ने अपनी फोटो साझा की है। क्या आप इन्हें पहचान सकते हैं?

taapsee pannu - India TV Hindi
एक्ट्रेस तापसी पन्नू  Image Source : INSTAGRAM/ TAAPSEE

कई बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं। कुछ तस्वीरों में तो इन्हें पहचानना आसान होता है। लेकिन, कुछ तस्वीरों ऐसी होती हैं जिन्हें ध्यान से देखने के बावजूद भी पता नहीं चल पाता कि आखिर यह सितारा कौन है। हाल ही में एक एक्ट्रेस ने अपने स्कूल की दिनों की तस्वीर शेयर की है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। यह अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और सिनेमाजगत का नामी चेहरा हैं।

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तापसी पन्नू की। तापसी, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्ट को लोग काफी पसंद करते हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में एक्ट्रेस काफी क्यूट दिख रही हैं। उन्होंने स्कूल यूनिफार्म पहन रखी है। तस्वीर देखकर ये पता चलता है कि वो स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में फर्स्ट आई हैं। जिसके लिए उन्हें प्राइज मिला है और वो खुश हैं। स्माइल करते हुए एक्ट्रेस नंबर वन की पोजीशन पर अपना प्राइज लेकर खड़ी हैं। फोटो पोस्ट करते हुए तापसी ने कैप्शन में लिखा- 'बहुत तेज दौड़ती है...बचपन से'। उनके इस पोस्ट पर सितारे और यूजर्स लगातार कमेंट के जरिए अपने रिएक्शन दे रहे हैं। 

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिर कश्यप ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा-'बहुत प्यारी'। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- ‘बचपन में भी बहुत प्यारी दिखती थीं आप'। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा-‘आज भी आप बहुत तेज दौड़ते हो मैडम'। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही बायोपिक स्पोर्ट्स फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ में दिखाई देंगी, जिसमें वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसकी तस्वीरें तापसी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें-

क्या अमिताभ बच्चन से भी लंबे हैं अभिषेक बच्चन? खुद एक्टर ने बताई अपनी हाइट

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने के बाद क्या 'बिग बॉस 15' में जा रहे हैं शिवांगी जोशी और मोहसिन खान?

सोनू सूद के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा, आयकर विभाग ने कई परिसरों में की छापेमारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन