1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने शुरू की अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग

तापसी पन्नू ने शुरू की अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग

 Published : Feb 22, 2021 04:59 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 04:59 pm IST

शूट के पहले दिन से तापसी पन्नू ने अपनी झलक इंस्टाग्राम पर साझा की है।

taapsee pannu- India TV Hindi
तापसी पन्नू ने शुरू की अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग Image Source : INSTA- TAAPSEE PANNU

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित अपनी अगली थ्रिलर फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने अपने रीयूनियन की घोषणा करते हुए सेट से निर्देशक के साथ एक उत्साहपूर्ण फ़ोटो शेयर की है। 'दोबरा' का निर्माण एकता कपूर की कल्ट मूवीज के साथ-साथ सुनीर खेतरपाल की एथेना के तहत किया गया है। शूट के पहले दिन से तापसी ने अपनी झलक साझा की है। त्सवीर में अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। 

कपिल शर्मा की एयरपोर्ट से तस्वीरें आईं सामने, व्हीलचेयर पर क्यों नजर आए कॉमेडियन?

हालांकि 'दोबारा' के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन इसके घोषणा के टीज़र से, कोई भी यह समझ सकता है कि फिल्म एक हाई कांसेप्ट थ्रिलर है जो टाइम ट्रेवल पर आधारित है। तरण आदर्श ने भी फिल्म की शूटिंग की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Bigg Boss 14: अली गोनी ने बताया कब करेंगे वो जैस्मीन भसीन से शादी

तापसी और अनुराग इससे पहले मनमर्जियां में साथ काम कर चुके हैं, यह दोबारा ऐसा होगा कि तापसी और अनुराग एकसाथ एक फिल्म करें। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन