1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू की 'थप्पड़' को भारत भर में अपनी मल्टी-सिटी स्क्रीनिंग में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

तापसी पन्नू की 'थप्पड़' को भारत भर में अपनी मल्टी-सिटी स्क्रीनिंग में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

 Published : Feb 25, 2020 12:59 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 01:01 pm IST

तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' खूब पसंद की जा रही है।

 तापसी पन्नू - India TV Hindi
तापसी पन्नू  Image Source : TWITTER

मुंबई: अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार की अगली रिलीज़ 'थप्पड़' रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में लीड रोल में तापसी पन्नू हैं। फिल्म की देशभर में अलग-अलग जगह स्क्रीनिंग हुई है और मीडिया के कई दिग्गजों ने ये फिल्म देखी। जिन्होंने भी यह फिल्म देखी है इस फिल्म की खूब तारीफ की है।

हंसल मेहता, सुधीर मिश्रा और विशाल भारद्वाज सहित उद्योग के विभिन्न निर्देशकों ने दिल्ली, जयपुर और भोपाल में तापसी पन्नू अभिनीत थप्पड़ की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की है। फिल्म को इन शहरों में बहुत सराहना मिली है और कई लोगों ने इसे 'इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म' क़रार किया है।

प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए, भूषण कुमार ने कहा, “अनुभव और मैं खुद फ़िल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से वास्तव में बेहद खुश है। अनुभव ने इस तरह के एक महत्वपूर्ण विषय को सरलता से संभाला है। हम इस शुक्रवार को दर्शकों को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हैं। ”

वही, निर्देशक अनुभव सिन्हा कहते हैं, "फिल्म में तापसी का परफॉर्मेंस शानदार है। एक टीम के रूप में हमने जो हासिल किया है, उस पर हमें गर्व है। दर्शकों को इस सप्ताह फिल्म दिखाने के लिए वास्तव में उत्साहित हूँ।"

अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत "थप्पड़" 28 फरवरी 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है जिसका पूरा देश बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।

Birth Anniversary: आज भी दिव्या भारती की मौत है एक रहस्य, 19 साल में कह दिया था दुनिया को अलविदा

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन