1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'थप्पड़' प्रमोशन: व्हाइट साड़ी के साथ स्टाइलिश पिंक ब्लाउज में बेहद खूबसूरत नजर आईं तापसी पन्नू

'थप्पड़' प्रमोशन: व्हाइट साड़ी के साथ स्टाइलिश पिंक ब्लाउज में बेहद खूबसूरत नजर आईं तापसी पन्नू

 Written By: Shivani Singh
 Published : Feb 19, 2020 01:24 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 01:25 pm IST

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'थप्पड़' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

taapsee pannu- India TV Hindi
taapsee pannu Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'थप्पड़' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों से काफी पसंद किया है। वहीं प्रमोशन के दौरान तापसी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। मुंबई में प्रमोशन के दौरान तापसी ने ट्रेडिशनल लुक अपनाया। जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। 

तापसी के अपने इंस्टाग्राम पर भी इन तस्वीरों को शेयर किया है। तापसी के लुक की बात करें तो उन्होंने Kanelle के कलेक्शन से व्हाइट कलर की साड़ी पहनी। जिसमें पिंक धागों से कढ़ाई की गई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने फुल स्लीव्स पिंक कलर का ब्लाउज पहना। जिसमें उन्होंने साड़ी को कवर करते हुए ब्लाउज ने नॉट लगाया हुआ था। इस साड़ी लुक में तापसी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। तापसी के इस ब्लाउज स्टाइल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

इतना ही नहीं इस साड़ी ब्लाउज को टॉप की तरह भी जींस के साथ पहना जा सकता है। इस लुक को तापसी ने कैरी किया था। 

Taapsee pannu
Taapsee pannu

फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020: रेड कारपेट पर अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और कटरीना का दिखा ग्लैमरस अवतार

तापसी ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और बालों को ओपन करके छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहने। वहीं ब्राउन कलर के कोल्हापुरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

तापसी इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। फैंस उनके लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।  

डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च पर रेखा, उर्वशी और भूमि पेडनेकर स्टाइलिश अंदाज में आईं नजर

तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड में साल 2019 में आई फिल्म 'सांड की आंख' के लिए भूमि पेडनेकर के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार मिला। इसके अलावा तापसी साल 2019 में 'बदला', 'गेम ओवर' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। 

फिलहाल तापसी पन्नू जल्द ही अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म 'थप्पड़' में नजर आने वाली हैं।  यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल