1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020: रेड कारपेट पर अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और कटरीना का दिखा ग्लैमरस अवतार

फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020: रेड कारपेट पर अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और कटरीना का दिखा ग्लैमरस अवतार

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 19, 2020 12:44 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 12:44 pm IST

बीती रात मुंबई में फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड शो में दीपिका पादुकोण, अनुष्का, कटरीना सहित ये बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने लुक्स से पूरा लाइम लाइट चुरा ली।

Femina beauty awards- India TV Hindi
Femina beauty awards Image Source : YOGEN SHAH

बीती रात मुंबई में फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड हसीनाओं ने जलवे बिखेरे। अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, अनन्या पांडे, श्रुति हसन, रिया, रकुल प्रीत सिंह, सोनल चौहान, यूलिया वंतूर, आलिया एफ  सहित कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां रेड कारपेट पर नजर आईं। हर एक एक्ट्रेस अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस करने में कामयाब हुई। जहां दीपिका ब्लैक आउटफिट्स में नजर आईं वहीं अनुष्का शर्मा गोल्डन आउटफिट्स में जवने बिखेरती नजर आईं। देखें कौन किस लुक में दिखा सबसे बेहतर। 

दीपिका पादुकोण

सबसे पहले दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो वह रेड कारपेट पर  Yanina Couture से ब्लैक कलर का गाउन पहने हुए नजर आईं। इस स्ट्रेसलेस गाउन को एक्ट्रेस एकदम परफेक्ट पहने हुए थीं। इसके साथ ही पफी टेक्टर में हाफ स्लीव्स उनके एक अलग ही लुक दे रहे थे।

इस लुक के साथ दीपिका ने स्मोकी आइज, न्यूड लिपस्टिक के साथ डायमंड एक्ससरीज कैरी की। 

ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, फ्लोरल हेयर स्टाइल ने जीता हर किसी का दिल

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा हमेशा एकदम हटकर लुक में नजर आती हैं। वह रेड कारपेट में डीप नेकलाइक के साथ स्टेटमेंट स्लीव्स के साथ गोल्डन-सिल्वर मिनी ड्रेस पहने हुए नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने एक साइड से ड्रेप करते हुए लेग को कवर किया। इस खूबसूरत ड्रेस के साथ मेकअप और हेयर स्टाइल से अनुष्का ने अपने ग्लैमरस लुक को मैनेज किया।  

अनुष्का से इस लुक के साथ सॉफ्ट स्मोकी आइज के साथ न्यूड लिपस्टिक के साथ स्लिक बन बनाए हुए नजर आईं। वहीं एक एक्ससेरीज में डायमंड ईयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया। 

कटरीना कैफ
'भारत' की एक्ट्रेस कटरीना कैफ एक बार पिर अपने सिंपल लुक से फैंस को अपना दीवाना बना दिया। कटरीना कैफ ने  Alex Perry कलेक्शन से व्हाइट कलर की डीप नेक थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी। 

इस लुक के साथ कटरीना ने लाइट मेकअप, आईशाइडो, फ्लॉनेस बेस, न्यूड लिपस्टिक के साथ परफेक्ट हाईलाइटर का यूज किया।  कटरीना ने इस लुक के साथ ओपन हेयर के साथ डायमंड हुप्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

सारा अली खान से जानें आखिर उन्हें किस तरह के आउटफिट्स है सबसे ज्यादा पसंद

रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। रकुल के लुक की बात करें तो उन्होंने myor studio के कलेक्शन से थाई हाई स्लिट ड्रेस पहना। जिसमें डीप बैक उनके लुक को और भी ज्यादा हॉट बना रहा था। 

रकुल ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, डार्क रेड लिपस्टिक के साथ मेसी हेयरस्टाइल रखी। इसके साथ ही डायमंड हुप्स के अपने लुक को कंप्लीट किया। 

आलाया फर्नीचरवाला
'जवानी जानेमन' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आलाया की एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। अवॉर्ड शो में अलाया ने अपने लुक से एक बार फिर हर किसी को इंप्रेस किया। 

अलाया के लुक की बात करें तो उन्होंने Marchesa fashion के कलेक्शन से लेवेंडर कलर का डीम नेक ड्रेस पहनी। इस फ्रील ड्रेस में अलाया बेहद खूबसूरत नजर आईं।  अलाया ने इस लुक के साथ लेवेंडर आईशाइडो के साथ ग्लोसी लिपस्टिक के साथ मेसी पौनीटेल बनाया हुा था। 

श्रुति हासन
श्रुति अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। अवॉर्ड शो में एक्ट्रेस खूबसूरत लुक में नजर आईं। श्रुति के लुक की बात करें तो उन्होंने डिजाइनर स्वपनिल शिंदे के कलेक्शन से पर्ल एंब्राइड्री की हुई ऑफ व्हाइट कलर की मिनी ड्रेस पहनीं। 

इस लुक के साथ एक्ट्रेस से मिनिमल मेकअप के साथ डार्क लेवेंडर कलर की न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। वहीं एक्ससेरीज में ईयररिंग्स के साथ हथों में रिंग्स पहनी हुई थीं। इस लुक में श्रुति बेहद खूबसूरत नजर आईं।   


  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल