1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुलज़ार के साथ एक बार फिर काम करना चाहती हैं तब्बू

गुलज़ार के साथ एक बार फिर काम करना चाहती हैं तब्बू

 Published : Nov 28, 2018 07:35 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 07:35 pm IST

'अंधाधुन' के लिए प्रशंसा बटोर रहीं एक्ट्रेस तब्बू, दिग्गज गीतकार और फिल्मकार गुलज़ार के साथ फिर से काम करना चाहती हैं।

Tabu- India TV Hindi
Tabu Image Source : INSTAGRAM/TABUTIFUL

'अंधाधुन' के लिए प्रशंसा बटोर रहीं एक्ट्रेस तब्बू, दिग्गज गीतकार और फिल्मकार गुलज़ार के साथ फिर से काम करना चाहती हैं। तब्बू 'माचिस' और 'हू तू तू' नामक फिल्मों में गुलज़ार के साथ काम कर चुकी हैं। तब्बू ने 92.7 बिग एफएम के शो 'बिग एमजे ऑफ द वीक' में कहा, "मेरे पास गुलज़ार के लिए मैसेज है, कृपया कर जल्द ही एक फिल्म बनाएं और मुझे उसमें कास्ट करें। अगर आप एक एक्ट्रेस के तौर पर मुझे नहीं रख सकते तो अपनी असिस्टेंट रख लें।"

इस शो में तब्बू आरजे (रेडियो जॉकी) बनीं और अपनी फिल्मों एवं किरदारों के बारे में बातचीत की।

हाल में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' में डार्क रोल निभाने के लिए तब्बू की काफी प्रशंसा हुई। इसके अलावा, 'हैदर' और 'फितूर' में भी उन्होंने नकारात्मक किरदार को बखूबी निभाया था।

तब्बू ने कहा, "मुझे ग्रे कैरेक्टर बहुत दिलचस्प लगते हैं। यह एक अलग सफर है क्योंकि आप किरदार के बारे में अलग-अलग चीजें जानते रहते हैं।"

अभिनेत्री के अनुसार, नकारात्मक किरदार निभाना भी एक तरह का रोमांस है।

तब्बू ने कहा, "मैं नहीं जानती कि जिस तरह के रोल मैंने निभाए हैं, आप उसे एक जैसा कहेंगे लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह बुरी बात है।"

उन्होंने कहा, "मैं मानती हूं कि अगर इस चीज को मेरे द्वारा पहचाना जाता है और अगर लोग जानते हैं कि वह आपको किसी चीज से पहचान सकते हैं तो यह बड़ी उपलब्धि है। मैं नहीं समझती कि इसमें कुछ गलत है। मुझे बहुत खुशी है कि ऐसे रोल मुझे मिले और लोग उसे मुझसे जोड़ते हैं।"

'अंधाधुन' में उनके साथ आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे भी थे।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Confirmed! प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के 'मैचमेकर' हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन भी शादी अटेंड करने आएंगे इंडिया

शादी से पहले पूजा करने के लिए मुंबई पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, देखे तस्वीरें

2.0 Ticket booking: जानें फिल्म 2.0 की टिकट एडवांस में कहां से करें बुक, इसके साथ ही टिकट रेट और डिस्काउंट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन