1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नानी और मां के साथ घूमने निकले नन्हें तैमूर, पैपराजी को देखते ही चिल्लाए, 'ऐ भाई लोग'

नानी और मां के साथ घूमने निकले नन्हें तैमूर, पैपराजी को देखते ही चिल्लाए, 'ऐ भाई लोग'

 Published : Mar 05, 2020 01:15 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 01:15 pm IST

तैमूर अली खान को आउटिंग करना खूब पसंद है, कभी मां करीना तो कभी पिता सैफ के साथ तैमूर अली खान घूमते नजर आते हैं।

 तैमूर अली खान- India TV Hindi
 तैमूर पैपराजी को देखते ही चिल्लाए, 'ऐ भाई लोग' Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान अपने सेलेब्रिटी पापा मम्मी की तरह फोटोग्राफरों के फोकस में रहते हैं। सैफ और करीना की तरह तैमूर के फोटो के लिए भी पैपराजी हमेशा तैयार रहते हैं। इस बार तैमूर ने पैपराजी को देखते ही जो रिएक्शन किया वो उम्मीद से परे था। 

हाल ही में तैमूर अली खान एक नया और प्यारा सी वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें तैमूर पैपराज़ी को देखकर “ऐ भाई लोग” चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल तैमूर अपनी मां करीना कपूर और नानी बबीता के साथ आउटिंग पर निकले थे। तैमूर नैनी की गोद में थे, जैसे ही तैमूर की नजर वहां खड़े पैपराज़ी पर पड़ी, तो वे खुद पर कन्ट्रोल नहीं कर पाए औऱ जोर से चीखे 'ऐ भाई लोग'। हांलाकि करीना ने लाडले बेटे की शरारत पर कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन तैमूर की  नानी बबीता नवासे की इस हरकत पर अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

Watch: तैमूर अली खान को चुराना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट ने दिया ऐसा रिएक्शन

आउटिंग के दौरान करीना कपूर खान व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस और गोल्डन फुटवियर पर ब्लैक गाँगल्स पहने हुए दिखायी दी, वहीं तैमूर लाइट ब्लू टीशर्ट और लाल निकर में नजर आए।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन