1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तेलुगू फिल्म जगत को अभी भी बोल्ड विषयों से गुरेज़

तेलुगू फिल्म जगत को अभी भी बोल्ड विषयों से गुरेज़

 Published : Nov 01, 2016 12:42 pm IST,  Updated : Nov 01, 2016 12:42 pm IST

चेन्नई: वर्तमान में 'विक्की डोनर' फिल्म के तेलुगू संस्करण पर बनी अपनी आगामी फिल्म 'नारुडा डोनोरुडा' की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता सुमंत का कहना है इस तरह की फिल्में तेलुगू फिल्म जगत में

अभिनेता सुमंत - India TV Hindi
अभिनेता सुमंत

चेन्नई: वर्तमान में 'विक्की डोनर' फिल्म के तेलुगू संस्करण पर बनी अपनी आगामी फिल्म 'नारुडा डोनोरुडा' की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता सुमंत का कहना है इस तरह की फिल्में तेलुगू फिल्म जगत में दुर्लभ ही दिखती हैं, क्योंकि फिल्मकार ऐसे विषयों पर अब भी रूढ़िवादी सोच रखते हैं। सुमंत ने कहा, "अन्य दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की तुलना में तेलुगू फिल्म जगत बोल्ड विषयों के लिए थोड़ा रूढ़िवादी है। हालांकि, हमने ऐसी फिल्में बनाई हैं।"

 

'नारुडा डोनोरुडा' फिल्म से मल्लिक राम बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत कर रहे हैं और यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। सुमंत को आशा है कि उनकी इस फिल्म से बोल्ड विषयों पर आधारित फिल्मों के दरवाजे खुल जाएंगे।

सुमंत ने कहा कि बॉलीवुड के लिए भी 'विक्की डोनर' काफी बोल्ड फिल्म थी, लेकिन इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। आशा है कि 'नारुडा डोनोरुडा' फिल्मकारों को इस प्रकार की फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन