1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 4’ के साथ जुड़े ये साऊथ सिंगर

रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 4’ के साथ जुड़े ये साऊथ सिंगर

 Published : May 16, 2017 05:50 pm IST,  Updated : May 16, 2017 05:50 pm IST

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म के साथ कई ऐसे सितारों के जुड़ने की खबरें आ चुकी हैं, जिन्हें पिछली सीरीज में नहीं देखा गया था। अब इस फिल्म के साथ एक और नया नाम जुड़ गया है।

golmaal- India TV Hindi
golmaal

चेन्नई: फिल्मकार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म के साथ कई ऐसे सितारों के जुड़ने की खबरें आ चुकी हैं, जिन्हें पिछली सीरीज में नहीं देखा गया था। अब इस फिल्म के साथ एक और नया नाम जुड़ गया है। दक्षिण के जाने माने संगीतकार एस.एस. थमन ने सोमवार को कहा कि वह 'गोलमाल' श्रृंखला की चौथी फिल्म रोहित शेट्टी की 'गोलमाल अगेन' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। थमन ने ट्वीट किया, "अपने प्रिय निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत। यह 'गोलमाल 4' के लिए है।"

थमन ने 2008 की तमिल फिल्म 'सिंधनई सेई' से संगीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही वह तेलुगू फिल्म उद्योग का एक चर्चित नाम बन गए। उन्होंने 'किक', 'कंडीरीगा', 'बिजनेसमैन', 'सरईनोडू' जैसी कई तेलुगू फिल्मों और 'वल्लीनम', 'वालू' और 'शिवलिंगा' जैसी कई तमिल फिल्मों के लिए काम किया है। वह करीब 50 फिल्मों के लिए काम कर चुके हैं और फिलहाल करीब आधा दर्जन फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, प्रकाश राज, अरशद वारसी, नील नितिन मुकेश, कुणाल खेमू और तुषार कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। राजामौली की ‘बाहुबली 2’ को लेकर बोले रणवीर सिंह

golmaal
golmaal

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन