1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत के प्रोडक्शन में ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग शुरू, देखिए First Look

कंगना रनौत के प्रोडक्शन में ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग शुरू, देखिए First Look

 Written By: PTI
 Published : Nov 08, 2021 02:18 pm IST,  Updated : Nov 08, 2021 07:48 pm IST

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला लुक भी साझा किया। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर नज़र आएंगे।

tiku weds sheru first look kangana ranaut - India TV Hindi
कंगना रनौत के प्रोडक्शन में ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग शुरू, देखिए First Look  Image Source : INSTA: KANGANARANAUT

अभिनेत्री कंगना रनौत के प्रोडक्शन के तहत ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग शुरू हो गई। इस फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन साई कबीर कर रहे हैं और इसमें अवनीत कौर भी नजर आएंगी।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला लुक भी साझा किया। उन्होंने कहा कि वह ऐसे दिन फिल्म का निर्माण शुरू कर रोमांचित महसूस कर रही हैं, जब उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। 

Padma Awards 2021: कंगना रनौत, करण जौहर, अदनान सामी, एकता कपूर को मिला पद्म श्री सम्मान

अभिनेत्री को सोमवार को दिल्ली में एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। यह फिल्म मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही है। 

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट में ऑनलाइन प्रसारण मंच अमेजन प्राइम वीडियो को भी टैग किया।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन