1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया पर उड़ा प्रियंका की ड्रेस का मजाक, ड्रेस पर ही करा दी ‘गजनी’ और ‘दंगल’ की शूटिंग

सोशल मीडिया पर उड़ा प्रियंका की ड्रेस का मजाक, ड्रेस पर ही करा दी ‘गजनी’ और ‘दंगल’ की शूटिंग

 Published : May 03, 2017 02:24 pm IST,  Updated : May 03, 2017 02:25 pm IST

सोमवार की रात बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला 2017 के रेड कारपेट पर आग लगा दी।

priyanka gala- India TV Hindi
priyanka gala

नई दिल्ली: सोमवार की रात बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला 2017 के रेड कारपेट पर आग लगा दी। प्रियंका ने यहां ट्रेंट कोट कैरी करते हुए बॉलगाउन पहना हुआ था, जिसके पीछे काफी लंबा कपड़ा था, इसे दुनिया का सबसे लंबा ट्रेंच कोट कहा जा रहा है।

विदेशी मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की काफी तारीफ की गई लेकिन भारतीय फैंस को प्रियंका प्रभावित नहीं कर पाईं।

लोगों को प्रियंका का गाउन अजीब लग रहा था। दरअसल प्रियंका का गाउन का कपड़ा इतना लंबा था कि पूरे इवेंट में प्रियंका के असिस्टेंट इस ड्रेस को संभालते नजर आए। इसी बात पर लोगों ने ट्विटर पर प्रियंका को ट्रोल कर दिया। किसी ने इसकी तुलना चाय की मलाई से की तो किसी ने झाड़ू से। कुछ लोगों ने तो इस ड्रेस की तुलना टेंट तक से कर दी।

देखिए कुछ ऐसे ही मजेदार ट्वीट जो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन