मुंबई: पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। और अपने फनी ट्वीट्स की वजह से जानी जाती हैं। ट्विंकल खन्ना के ट्विटर हैंडल का नाम ही है मिसेज फनीबोस। ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में एक पोस्ट डाला जिसकी वजह से लोग हैरान है। दरअसल ट्विंकल ने अपनी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर करते हुए अजीबोगरीब ख्वाहिश जाहिर की है। इस तस्वीर में ट्विंकल हमें डराने की कोशिश कर रही हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में लिखा है- खतरा! कृपया दूर रहें।
Related Stories
तस्वीर को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा है, 'आशा करती हूं कि मेरी यह नई तस्वीर आप सबको पसंद आई। यह एक दुर्लभ तस्वीर है, इसमें फोटोग्राफर ने वो कैप्चर किया है, जो मेरी आत्मा कहना चाहती है। मैं उम्मीद करती हूं किहै कि जब मैं मरूंगी तो इस तस्वीर को बड़े सुंदर फ्रेम में सजाया जाएगा और उसके चारों तरफ लोग फूलों की माला चढ़ाएंगे और मेरी प्रार्थना सभा में शामिल होंगे।'
ट्विंकल की इस बात को ज्यादा सीरियस मत लीजिएगा, क्योंकि ट्विंकल को आदत है ऐसे मजाक करने की। देखिए उनके कुछ मजेदार पोस्ट-
Also read:
कभी नहीं सोचा था कि निक से शादी होगी: प्रियंका चोपड़ा
सलमान खान इस वजह से किसिंग और न्यूडिटी से रहते हैं दूर