मुंबई:अभिनेता उदय चोपड़ा का कहना है कि धर्म पर उनका विश्वास नहीं रहा है। उदय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया।
उदय ने ट्विटर पर शानिवार को कहा, "मैं मानव विश्वास की गतिशील गुणवत्ता पर विश्वास करता हूं, इसे अपने समय में सामंजस्य बैठाना और परिवर्तित करना आवश्यक है। अब धर्म पर मेरा विश्वास नहीं रहा है।"
इसके पहले उदय चोपड़ा ने ट्विटर पर एक पोल करके लोगों से धर्म पर उनकी राय जाननी चाही थी, उदय ने ट्विटर पर पूछा था कि क्या आज के दौर में भी धर्म जरूरी है। पोल में 59 फीसदी लोगों ने कहा हां धर्म आज भी जरूरी है वहीं 41 फीसदी लोगों ने कहा नहीं अब धर्म की जरूरत नहीं है।
इसके बाद ट्विटर पर उदय ने एक और पोल किया, जिसमें पूछा है कि आप में से कितने लोग मानते हैं कि भगवान यानि हमें बनाने वाला है?सहायक निर्देशक, निर्माता, लेखक के रूप में काम कर चुके उदय 'धूम 3', 'मोहब्बतें', 'दिल बोले हडिप्पा' जैसी फिल्मों में अभिनय का धमाल दिखा चुके हैं।