1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिवसेना ज्वाइन करने के बाद उर्मिला मातोंडकर का ट्वीट: ''तुमको मिर्ची लगीं तो मैं क्या करूँ''

शिवसेना ज्वाइन करने के बाद उर्मिला मातोंडकर का ट्वीट: ''तुमको मिर्ची लगीं तो मैं क्या करूँ''

 Published : Dec 02, 2020 07:43 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 07:43 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में शिवसेना ज्वाइन की है, इसके बाद उनका ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

उर्मिला मातोंडकर, urmila matondakar- India TV Hindi
उर्मिला मातोंडकर Image Source : YOGEN SHAH

उर्मिला मातोंडकर ने राजनीति में अपना पाला बदल लिया है, उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद अब शिवसेना ज्वाइन कर ली है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं और कांग्रेस के टिकट पर मुंबई से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था लेकिन बाद में कांग्रेस पार्टी से उनके मतभेद हुए और उन्होंने अब शिवसेना का दामन थाम लिया है। उर्मिला मातोंडकर के राजनीति में लौटने पर लोगों ने कई तरह के मत दिए और उनपर कई लोगों ने तंज कसने की और टिप्पणी कसने की कोशिश की है। लगता है अब एक्ट्रेस ने सभी को जवाब दे दिया है।

'रंगीला' से रातों रात बॉलीवुड में छा गई थी उर्मिला मातोंडकर, 42 साल की उम्र में की शादी

उर्मिला मातोंडकर ने ट्विटर पर आज लिखा है- ''तुमको मिर्ची लगीं तो मैं क्या करूँ।''उर्मिला ने आंख मारने वाला और जीभ निकालने वाले इमोजी के साथ आगे लिखा है- यह गाना बहुत पसंद है, आप लोगों को क्या लगता है?

उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में पार्टी ज्वाइन की। उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री में पहुंचकर उर्मिला ने मंगलवार को शिवसेना की सदस्यता ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे,सांसद अनिल देसाई,मेयर किशोरी पेडनेकर,सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। 

उर्मिला मातोंडकर ने उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना ज्वाइन की

उर्मिला मातोंडकर मार्च 2019 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं और मुंबई नॉर्थ से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन चुनाव में उर्मिला को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था, उर्मिला को भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद गोपाल चिन्मया शेट्टी ने हराया था जिन्हें 7 लाख से ज्यादा वोट मिले थे जबकि उर्मिला को 2.41 लाख वोट ही मिल पाए थे, पिछले साल सितंबर में पार्टी के साथ मतभेद होने की वजह से उर्मिला ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन