1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला ने पहनी 25 लाख की ड्रेस और फिर रेगिस्तान में करवाया फोटोशूट

उर्वशी रौतेला ने पहनी 25 लाख की ड्रेस और फिर रेगिस्तान में करवाया फोटोशूट

 Published : Dec 11, 2020 03:59 pm IST,  Updated : Dec 11, 2020 04:00 pm IST

र्वशी रौतेला हमेशा सोशल मीडिया के जरिये अपनी जिंदगी के बारे में फैंस से शेयर करती हैं।

urvashi rautela- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला Image Source : INSTAGRAM- URVASHI RAUTELA

बॉलीवुड स्टार और सुपर मॉडल, उर्वशी रौतेला, हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं चाहे बात हो उनकी मूवी से जुड़ी या फिर उनके फैशन स्टाइल से। उर्वशी रौतेला हमेशा सोशल मीडिया के जरिये अपनी जिंदगी के बारे में फैंस से शेयर करती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने अरब के एक मशहूर मैगज़ीन के साथ फोटो शूट करवाया था जिसमे वे ऑरेंज गाउन में वाकई खूबसूरत लग रही थीं। इस फोटो शूट के दौरान उन्होंने काफी महंगी ड्रेसेस पहनी हुई है, सबसे महंगी ड्रेस की अगर हम बात करे तो वो है 25 लाख से भी ज्यादा कीमत की है।

उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा करते हुए लिखती है, "सपने सच होते हैं, तब जब आप उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, क्योंकि हमारे सपनो की बहुत मांग है।'' इस मैगज़ीन के एडिटर इन चीफ सुल्तान अबू टायर का कहना है की, मैगज़ीन के शूट के दौरान उर्वशी ने हमसे अपने सपनों के बारें में बात की, उन्होंने अपने लक्ष्य के बारें में बताया। सुल्तान अबू टायर आगे कहते हैं कि उर्वशी ने जो ड्रेस पहना है उसकी कीमत 25 लाख, 76 हजार, 712 रुपये है वहीं लाल वाली ड्रेस की कीमत कीमत 25 लाख 29 हजार 40 रुपये है।

उर्वशी इन म्यूजिक वीडियोज में हाल ही में आईं नजर

उर्वशी को हाल ही में म्यूजिक वीडियो, 'तेरी लोड वे' में देखा गया था, जिसे सिंगा द्वारा गाया और टीपू सुल्तान द्वारा कंपोज्ड किया गया। वह अब अपनी तेलुगू फिल्म 'ब्लैक रोज' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

Woh Chaand Kahan Se Laogi: मोहसिन खान-उर्वशी रौतेला का दर्दभरा गाना 'वो चांद कहां से लाओगी' रिलीज

हाल ही में उर्वशी रौतेला और मोहसिन खान का म्यूजिक वीडियो आया था, इस वीडियो में मोहसिन खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला नजर आ रही हैं। वीडियो में ब्रेकअप का दर्द दिखाया गया है, गाने के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है और उन्होंने ही इस गाने को अपनी आवाज दी है।

 नेहा कक्कड़ की शादी में उर्वशी रौतेला ने खींचा सबका ध्यान, पहना 55 लाख का लहंगा और भारी भरकम गहने

गाने में उर्वशी और मोहसिन स्ट्रगल कर रहे एक्टर्स के रोल में हैं, उर्वशी को पहले सफलता मिल जाती है और फिर उन्हें मोहसिन का साथ पसंद नहीं आता है और वो अमीर लड़के के लिए मोहसिन खान को चीट करती हैं, जिससे मोहसिन काफी टूट जाते हैं और फिर वो भी मेहनत करते हैं और उर्वशी से बड़े स्टार बन जाते हैं। जिसके बाद उर्वशी उनके पास लौटकर आती हैं मगर इस बार मोहसिन उनके लिए दरवाजा बंद कर देते हैं। 

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का म्यूजिक वीडियो 'बारिश' हुआ रिलीज, दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री

फैंस को ये गाना खूब पसंद आया है, वो कह रहे हैं कि ये गाना नहीं बल्कि हर उस शख्स का इमोशन है जो इस ब्रेकअप के दर्द से गुजरा है। देखिए गाना-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन