Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला ने दोस्त की शादी में पहनी थी 5 लाख की साड़ी और 15 लाख की जूलरी

उर्वशी रौतेला ने दोस्त की शादी में पहनी थी 5 लाख की साड़ी और 15 लाख की जूलरी

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Dec 17, 2020 03:58 pm IST, Updated : Dec 17, 2020 03:59 pm IST

उर्वशी रौतेला ने अपने एक दोस्त की शादी में लाखों रुपए की साड़ी और जूलरी पहनकर पहुंची थीं।

urvashi rautela- India TV Hindi
Image Source : INSTA- URVASHI RAUTELA उर्वशी रौतेला 

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही फैशनेबल भी हैं, तभी तो उन्हें बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहा जाता है, उनका हर एक लुक उनके फैंस को आकर्षित करता है, आये दिन वो नए नए लुक में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उर्वशी जो भी ड्रेस पहनती है उसके पीछे एक न एक कहानी जरूर जुड़ी होती है साथ ही आप उनकी ड्रेस की कीमत सुन कर हैरान हो जाएंगे, लेकिन इस बार उनकी स्टाइलिस्ट किया ये बड़ा खुलासा, जी हाँ उर्वशी रौतेला ने अपने एक दोस्त की शादी में लाखों रुपए की साड़ी और जूलरी पहनकर पहुंची थीं।  इस बात की जानकारी उर्वशी रौतेला  की स्टाइलिस्ट ने दी है और उर्वशी रौतेला की यह फोटो खूब वायरल भी हो रही है।

उर्वशी रौतेला ने पहनी 25 लाख की ड्रेस और फिर रेगिस्तान में करवाया फोटोशूट

उर्वशी रौतेला की स्टाइलिस्ट सांची ने बताया की, 'उर्वशी के दोस्त विक्रम सिंह की शादी के लिए उन्हें चेरी द मिंट रेनबो साड़ी पहनने का सुझाव दिया था, शादी पंजाब में थी, और जो साड़ी उन्होंने पहनी थी उसकी कीमत 5 लाख रुपये थी और उसके साथ उन्होंने रोहित इचपिलानी की जूलरी पहनी थी जिसकी कीमत 15 लाख रुपये थी, यह उर्वशी रौतेला के लिए एकदम परफेक्ट लुक था। मैं उर्वशी के लुक में ब्लिंग का इस्तेमाल करना नहीं भूलती।'

उर्वशी इन म्यूजिक वीडियोज में हाल ही में आईं नजर

उर्वशी को हाल ही में म्यूजिक वीडियो, 'तेरी लोड वे' में देखा गया था, जिसे सिंगा द्वारा गाया और टीपू सुल्तान द्वारा कंपोज्ड किया गया। वह अब अपनी तेलुगू फिल्म 'ब्लैक रोज' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

Woh Chaand Kahan Se Laogi: मोहसिन खान-उर्वशी रौतेला का दर्दभरा गाना 'वो चांद कहां से लाओगी' रिलीज

हाल ही में उर्वशी रौतेला और मोहसिन खान का म्यूजिक वीडियो आया था, इस वीडियो में मोहसिन खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला नजर आ रही हैं। वीडियो में ब्रेकअप का दर्द दिखाया गया है, गाने के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है और उन्होंने ही इस गाने को अपनी आवाज दी है।

 नेहा कक्कड़ की शादी में उर्वशी रौतेला ने खींचा सबका ध्यान, पहना 55 लाख का लहंगा और भारी भरकम गहने

गाने में उर्वशी और मोहसिन स्ट्रगल कर रहे एक्टर्स के रोल में हैं, उर्वशी को पहले सफलता मिल जाती है और फिर उन्हें मोहसिन का साथ पसंद नहीं आता है और वो अमीर लड़के के लिए मोहसिन खान को चीट करती हैं, जिससे मोहसिन काफी टूट जाते हैं और फिर वो भी मेहनत करते हैं और उर्वशी से बड़े स्टार बन जाते हैं। जिसके बाद उर्वशी उनके पास लौटकर आती हैं मगर इस बार मोहसिन उनके लिए दरवाजा बंद कर देते हैं। 

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का म्यूजिक वीडियो 'बारिश' हुआ रिलीज, दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री

फैंस को ये गाना खूब पसंद आया है, वो कह रहे हैं कि ये गाना नहीं बल्कि हर उस शख्स का इमोशन है जो इस ब्रेकअप के दर्द से गुजरा है। देखिए गाना-

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement