नई दिल्ली: वीरे दी वेडिंग फिल्म 1 जून को रिलीज हो चुकी है। फिल्म जहां एक तरफ देश भर के सिनेमा हॉ़ल में देखी और पसंद की जा रही है तो वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक सीन काफी वायरल हो रहा है। सीन फिल्म में करीना की शादी से जुड़ा है। इस सीन में करीना दुल्हन बनकर शादी के मंडप की तरफ आ रही है।
Related Stories
करीना की इस एंट्री की सबसे खास बात है उनका मंडप में अपने भाईंयों के साथ नहीं बल्कि दोस्तों के साथ आ रही हैं। भारतीय शादियों में दुल्हन के सर पर चुनरी लेकर उसके भाई लाते हैं लेकिन इस वीडियो में करीना अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इस तरह की एंट्री को फिल्म की थीम महिला अधिकारों से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें दुल्हन अपने भाइयों की जगह ब्राइडमेड्स के साथ नजर आ रही है।
वहीं दुल्हन करीना भी बेहद अलग नजर आ रही है। सामान्य तौर पर लाल जोड़े में नजर आने वाली दुल्हन से अलग करीना इस वीडियो में क्रीम रंग के ब्राइडल आउटफिट में नजर आ रही है। जो ना सिर्फ इंडो-वेस्टर्न है बल्कि ऑफ शॉल्डर भी है। बताया जा रहा है कि वीडियो दरअसल फिल्म में करीना की शादी के एक सीन के फाइनल टेक से पहले की रिहर्सल है।