भुज: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्यों ने असहिष्णुता पर अभिनेता शाहरुख खान के पूर्व के बयान पर बुधवार को जिले में उनकी आगामी फिल्म 'रईस' की चल रही शूटिंग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़े:- OMG! सीन के बहाने शाहरुख ने काजोल के साथ ये क्या कर दिया
फिल्म की शूटिंग भुज के धोरड़ो और मांडवी बीच पर चल रही थी और जैसे ही इनकी जानकारी वीएचपी को हुई उनके कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। करीब 20-30 विहिप कार्यकर्ताओं ने जिले के अधिकारियों को एक ग्यापन सौंपा और फिल्म की शूटिंग के लिए दी गई इजाजत वापस लेने को कहा। इसके बाद उन्होंने अपनी मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए, उनके पोस्टर्स को फाड़ दिया और उसमें आग लगा दी।
पुलिस उप निरीक्षक (पीएसआई) एम बी परमान ने बताया, जिलाधिकारी कार्यालय से वे भुज शहर के बाहरी इलाके में उस जगह जाना चाहते थे जहां पर शूटिंग हो रही है लेकिन हमने उन्हें रोक दिया और तितर बितर कर दिया।
गुजरात विहिप महासचिव रणछोड़ भरवाड़ ने कहा, उन्हें सोचना चाहिए वह उस देश में रहते हैं जहां उन्हें नाम, पैसा, शोहरत मिली। असहिष्णुता नहीं है और अगर उसके बारे में वह बोलेंगे तो विहिप माफ नहीं करेगी।
गौरतलब है कि शाहरुख ने असहिष्णुता के मामले में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी जिसके बाद बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने उन्हें देशद्रोही तक कह डाला था।
राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'रईस' की कहानी 1990 के गुजरात पर फिल्माई गई है। फिल्म में शाहरुख के अलावा पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अह्म भूमिका में नजर आएंगे।