1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर की संजू की रिलीज़ को हुए एक साल, विक्की कौशल ने ऐसे किया याद

रणबीर कपूर की संजू की रिलीज़ को हुए एक साल, विक्की कौशल ने ऐसे किया याद

 Reported By: IANS
 Published : Jun 30, 2019 06:15 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 06:15 pm IST

फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए एक साल पूरे हो गए हैं। इसमें कमली के किरदार से ढेर सारी प्रशंसा बटोरने वाले अभिनेता विक्की कौशल फिल्म से जुड़ी यादों में खो गए कि किस तरह लोगों ने उनके किरदार की प्रशंसा की थी।

Vicky Kaushal- India TV Hindi
Vicky Kaushal Image Source : INSTAGRAM

फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए एक साल पूरे हो गए हैं। इसमें कमली के किरदार से ढेर सारी प्रशंसा बटोरने वाले अभिनेता विक्की कौशल फिल्म से जुड़ी यादों में खो गए कि किस तरह लोगों ने उनके किरदार की प्रशंसा की थी। विक्की ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "एक साल। पहली बार मैंने लोगों को मेरे किरदार के नाम से बुलाते हुए सुना था। इतना प्यार देने के लिए आप सबका शुक्रिया। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है, 'संजू'।"

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित, 'संजू' की रिलीज को शनिवार को एक साल पूरा हो गया। यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित एक बायोपिक थी।

Vicky Kaushal's Instagram story
Vicky Kaushal's Instagram story

फिल्म में रणबीर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था, जबकि विक्की ने संजय के सबसे अच्छे मित्र कमली का किरदार निभाया था।

'संजू' के बाद विक्की 'मनमर्जियां' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राईक' में नजर आए थे।

अब वह आगामी फिल्म 'भूत पार्ट वन : द हांटेड शिप' और शूजित सरकार की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' में नजर आएंगे। 

इसके साथ ही विक्की मेघना गुलजार की एक फिल्म में भारत के पहला फील्ड मार्शल - सैम मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे।

Also Read:

Zaira Wasim: जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने की खबर ने बॉलीवुड में मचाया हंगामा, जानिए सोशल मीडिया रिएक्शन

दंगल गर्ल जायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने का किया ऐलान, कहा-अल्लाह के रास्ते से भटक गई थी

Kabir Singh Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर शाहिद की कबीर सिंह का जलवा कायम, कमाई पहुंची 150 करोड़ के पार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन