1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शुरू हुआ मुंबई में विराट-अनुष्का का रिसेप्शन, देखिए कौन-कौन पहुंचा?

शुरू हुआ मुंबई में विराट-अनुष्का का रिसेप्शन, देखिए कौन-कौन पहुंचा?

 Published : Dec 26, 2017 09:00 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 11:50 pm IST

विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। दिल्ली में जहां ताज होटल में रिसेप्शन था वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई के लोअर परेल स्थ‍ित होटल St Regis में हो रहा है।

virushka- India TV Hindi
virushka

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का रिसेप्शन शुरू हो चुका है। इस रिसेप्शन में कई सितारे पहुंच चुके हैं। विराट ने इस मौके पर वेल्वेट का कोट पहना है, वहीं अनुष्का शर्मा गोल्डन कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। देखिए कुछ तस्वीरें...

रिसेप्शन का टाइम 8 बजे दिया गया था, और मेहमानों से गुजारिश की गई थी कि वे वक्त का ध्यान रखें। सितारे भी रिसेप्शन में पहुंचना शुरू हो गए हैं। रिसेप्शन मुंबई के लोअर परेल स्थ‍ित होटल St Regis में हो रहा है। अनुष्का चूंकि बॉलीवुड से हैं इसलिए रिसेप्शन में कई सितारे भी पहुंच रहे हैं। वहीं क्रिकेट के भी कई सितारे नजर आ रहे हैं।

होटल St Regis के टैरेस पर आयोजित किया जा रहा है। होटल की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए फूल, लाइट और कैंडल से इसे सजाया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन