1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. देखिए अनुष्का शर्मा ने मुहं में नोट दबाकर लगाए देवर शिखर धवन के साथ ठुमके

देखिए अनुष्का शर्मा ने मुहं में नोट दबाकर लगाए देवर शिखर धवन के साथ ठुमके

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 22, 2017 12:45 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 12:47 pm IST

विराट कोहली के इस रिसेप्शन में उन सभी क्रिकेटरों ने शिरकत की जिन्होंने उनके साथ अंडर-17 के दिनों से दिल्ली के लिए क्रिकट खेला है। कई पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटरों ने रिसेप्शन में पहुंचे।

विराट-अनुष्का- India TV Hindi
विराट-अनुष्का

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में अनुष्का शर्मा विराट के देवर यानि शिखर धवन के साथ ठुमके लगाते नजर आई। जी हां अनुष्का शर्मा ने अपने रिसेप्शन पर जमकर डांस किया। शिखर धवन गुरुवार को विराट कोहली के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली के ताज होटल पहुंचे। रिसेप्शन के शुरुआत में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा स्टेज पर जाकर फोटो खिंचवाई और इस मौके पर दोनों की घरवाले, रिश्तेदार और तमाम बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं। खाने-पीने के बाद और बड़े मेहमान के जाने के बाद डांस करने का मौका आया तो विराट के साथी शिखर धवन ने महफिल लूट ली। ​

टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी जहां श्रीलंका के साथ टी-20 सिरीज़ में व्यस्त हैं। वहीं शिखर धवन को इस सिरीज़ से आराम दिया गया है। शिखर धवन ने भी मौके पूरा फायदा उठाते हुए भाभी अनुष्का के साथ डांस फ्लोर पर चार चांद लगाए। अनुष्का शर्मा के साथ ठुमके लगाते शिखर का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो चुका है।

आपको बता दें विराट-अनुष्का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 26 दिसंबर को होगा। जिसमें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि श्रीलंका के साथ आखिरी टी-20 मैच 24 दिसंबर को खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल