1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समुद्र के सामने खड़े विराट कोहली की फोटो में आ गईं अनुष्का शर्मा, ये मीम देख छूट जाएगी आपकी हंसी

समुद्र के सामने खड़े विराट कोहली की फोटो में आ गईं अनुष्का शर्मा, ये मीम देख छूट जाएगी आपकी हंसी

 Published : Sep 08, 2019 05:15 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 05:15 pm IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों पहली बार एक विज्ञापन की शूटिंग में मिले थे।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह शर्टलेस होकर बैठे नज़र आ रहे थे। इस फोटो पर लोगों ने खूब मीम बनाया। अब एक बार फिर विराट की फोटो को फोटोशॉप के जरिए एडिट करके फनी बना दिया गया है। 

दरअसल, विराट ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो समुद्र के किनारे खड़े हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है विराट कूल होकर नेचर को फील कर रहे हैं। इस फोटो को एडिट करके समुद्र में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की फोटो पेस्ट कर दी गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि विराट और अनुष्का के इंस्टाग्राम पर मिलियन फॉलोअर्स हैं। अनुष्का ने भी हाल ही में एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह बिकिनी पहने समुद्र के किनारे बैठी नज़र आ रही थीं। यूजर्स ने उनकी फोटो की तुलना VLC के लोगो (LOGO) से कर दी थी और खूब सारे मीम्स बनाए थे।

इससे पहले अनुष्का की मूवी 'सुई धागा' से उनकी एक फोटो पर खूब मीम्स वायरल हुए थे। 

बता दें कि अनुष्का आखिरी बार आनंद एल राय की मूवी 'जीरो' में दिखाई दी थीं, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। अनुष्का ने अभी तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। 

Also Read:

फिल्म साइन करने की अफवाह पर आया शाहरुख खान का जवाब, अभी फैंस को करना होगा और इंतजार...

'मर्डर 2' फिल्म के एक्टर और उनकी पत्नी को जेल, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन