1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फ्लाइट में नेहा से टकराए विराट कोहली, कहा- मिस कक्कड़ आपका फैन हूं मैं, जानिए फिर क्या हुआ

फ्लाइट में नेहा से टकराए विराट कोहली, कहा- मिस कक्कड़ आपका फैन हूं मैं, जानिए फिर क्या हुआ

 Published : Dec 27, 2018 05:09 pm IST,  Updated : Dec 27, 2018 05:34 pm IST

नेहा कक्कड़ से जब विराट कोहली ने कहा- मिस कक्कड़ आपका फैन हूं मैं।

neha-virat- India TV Hindi
neha-virat

मुंबई: बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी खूबसूरत आवाज के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड में जितने भी रीमेक बन रहे हैं नेहा कक्कड़ उन सभी गानों को आवाज दे रही हैं। नेहा कक्कड़ भारत के क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की फैन हैं। साल 2016 की बात है एक फ्लाइट के दौरान विराट कोहली और नेहा कक्कड़ एक दूसरे से टकरा गए। नेहा अपनी सीट पर बैठी थीं और विराट अपना बैग ऊपर शेल्फ में रख रहे थे। इसके बाद विराट ने उनसे कुछ ऐसा कहा कि नेहा कक्कड़ भी हैरान रह गईं और उन्हें समझ नहीं आया कि वो क्या जवाब दें।

नेहा ने बाद में विराट से इस मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा। नेहा ने लिखा- मैं खिड़की से बाहर की तरफ देख रही थी, मुड़ी तो देखा मेरे सामने विराट कोहली खड़े हैं। वह अपना बैग केबिन के बॉक्स में सेट कर रहे थे। मुझे देखते ही उन्होंने कहा- मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं मिस कक्कड़ा। नेहा का विराट के मुंह से अपने बारे में ऐसा सुनना किसी सरप्राइज से कम नहीं था। समझ में नहीं आया कि वो किस तरह रिएक्ट करें।

नेहा ने आगे लिखा- विराट ने उनसे कहा कि उन्हें मेरे गाने बहुत पसंद है। जब मैंने उनसे पूछा कौन सा गाना बहुत ज्यादा पसंद हैं तो उन्होंने कहा- पंजाबी गाना प्यार ते जगुआर। इसके बाद नेहा ने विराट से कहा कि मैं भी आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और आप जिस तरह देश का नाम रौशन करते हैं हमें इस पर नाज है।

बता दें, नेहा इन दिनों हिमांश कोहली से ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। हिमांश से रिश्ता टूटने के बाद नेहा अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। कुछ दिनों पहले नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप और दिल टूटने की बातें शेयर की थीं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read:

एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर हुआ रिलीज, निशाने पर कांग्रेस

Simmba Movie: सिंबा की रिलीज डेट, स्टार कास्ट, ट्रेलर, टीज़र और फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन भी आए नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन